फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   rakshabandhan celebration in mathura

भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना..

Thu, 18 Aug 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 18 Aug 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
rakshabandhan celebration in mathura
रक्षासूत्र बांधकर मांगी भाई की लंबी उम्र - फोटो : अमर उजाला
रक्षाबंधन पर सुबह से ही नगर में भीड़ नजर आ रही थी। कहीं बहनें तो कहीं भाई राखी का पर्व मनाने के लिए निकले थे। बारिश में भीगते हुए भाइयों के घर पहुंची बहनों ने अपने भाइयों के तिलक कर कलाई पर राखी बांधी और उनकी लंबी उम्र की कामना की। भाइयों से अपनी सुरक्षा का संकल्प लिया।
विज्ञापन


शहर में गुरुवार को रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह हो रही बारिश में भीगती हुई बहनें अपने भाइयों के घर पहुंची। यहां भाइयों को तिलक कर उन्हें राखी बांधी और भैया-भाभी और उनके बच्चों की लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने भी अपनी बहनों को गिफ्ट देकर उनकी सुरक्षा का वादा किया। सुबह से चला क्रम देर शाम तक चलता रहा। इस दौरान बाजारों में दुकानें बंद ही नजर आईं।
विज्ञापन


खचाखच भरकर चलीं रोडवेज की बसें
रक्षाबंधन पर रोडवेज की बसें खचाखच भरकर चलीं। पुराना बस अड्डा हो या फिर अंतर्राज्यीय बस अड्डा (नया बस अड्डा)। किसी पर भी पैर रखने तक की जगह नहीं थी। यहां खाली बस आती और देखते ही देखते भर जाती। इस दौरान रोडवेज ने 40 अतिरिक्त बसें लगाई थी, हालांकि यह भीड़ को देखते हुए कम ही रहीं। इस दौरान एआरएम अक्षय कुमार ने खुद भी व्यवस्था संभालते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन



ब्रह्मकुमारी बहनों ने सुरक्षाकर्मियों को बांधी राखी
प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय केंद्र शांति भवन गोपालपुरा टाउनशिप की ओर से पुलिस लाइन में रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया गया। ब्रह्मकुमारी बहनों ने पुलिस के जवानों को परमात्म प्यार का रक्षासूत्र बांधा। सेंटर इंचार्ज बीके कृष्णा बहन ने सभी को रक्षाबंधन का आध्यात्मिक रहस्य बताया और सबसे महिलाओं की रक्षा का संकल्प दिलाया। बीके कृष्णा बहन ने भयमुक्त और शोषणमुक्त समाज की संरचना में पुलिस विभाग के महत्वपूर्ण योगदान पर बल दिया। राम निवास सिंह प्रतिसार निरीक्षक, सीओ रिफाइनरी थाना कुंवर अनुपम सिंह और एसपी ग्रामीण अरुण कुमार सिंह को भी रक्षासूत्र बांधकर उनके समाज हित के कार्यों में सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। इधर, माउंट आबू राजस्थान विवि की मथुरा शाखा से प्रजापिता ब्रह्मकुमारी की बहन सुजाता कुमारी और बीके शालिनी ने वृंदावन में आचार्य देव मुरारी बापू को राखी बांधी।


धर्मनगरी में श्रद्धा के साथ मना रक्षा बंधन पर्व
रक्षाबंधन पर्व धर्मनगरी में उल्लास पूर्वक मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना की। अपनी रक्षा के लिए संकल्प लिया। नए परिधान पहन नन्हे-मुन्ने भाई-बहनों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कुुछ बहनों ने भाई न होने पर अपने धर्म भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर त्योहार मनाया। देश और विदेश से बहनों ने ठाकुर बांकेबिहारी को राखियां भेजीं, जिन्हें सेवायतों ने ठाकुरजी के श्रीचरणों में समर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed