{"_id":"57cb12a04f1c1bba272cb858","slug":"rajesh-have-reached-vrindavan","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन पहुंचा राष्ट्रीय एकता का पहरुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन पहुंचा राष्ट्रीय एकता का पहरुआ
अमर उजाला वृंदावन
Updated Sat, 03 Sep 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
राजेश मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला वृंदावन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों में राष्ट्रीय एकता की भावना जागृत करने और शहीदों के सम्मान में स्वतंत्रता दिवस पर रांची से दिल्ली तक की सद्भावना साइकिल यात्रा पर निकले राजेश मिश्रा शनिवार को वृंदावन पहुंचे। राजेश केवल 12वीं पास हैं। वह अब तक लगभग 1400 किलोमीटर की यात्रा कर चुके हैं।
यात्रा के दौरान विभिन्न गांवों, कस्बों, शहरों के स्कूलों में वो जरूर जाते और बच्चों को राष्ट्रीय एकता का पाठ पढ़ाते।
राजेश रांची के रामगढ़ के रहने वाले हैं। 15 अगस्त को मां कल्पना देवी का आशीर्वाद लेकर वह सद्भावना साइकिल यात्रा पर निकले। बोले कि आज हमारे देश में स्कूलों में बच्चों को शहीदों की जीवनी और राष्ट्रभक्ति चेतना की शिक्षा कम दी जा रही है।
जबकि आज भावी पीढ़ी को देश को आजाद कराने वाले वीर शहीदों की वीरता की गाथा से अवगत कराने की सबसे अधिक आवश्यकता है।
लगभग 50 से 60 किलोमीटर प्रतिदिन यात्रा करने वाले राजेश ने बताया कि वे अगले कुछ दिनों में दिल्ली पहुंच जाएंगे।
दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए उन्होंने पीएमओ से समय मांगा है। शनिवार को वृंदावन कोतवाली में उन्होंने अपने वृंदावन आने की जानकारी दी और वहीं रुक गए। वृंदावन में मंदिरों में दर्शन करने के बाद राजेश रविवार को अगले पड़ाव पर निकलेंगे।