फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Rajbaha's track

बलदेव-पचावर रजबहा की पटरी टूटी

Mon, 04 Jan 2021 06:32 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 06:32 PM IST
विज्ञापन
Rajbaha's track
मथुरा। गांव अड़ींग में बारिश से खेतों में भरे पानी को निकालते किसान। - फोटो : MATHURA
बलदेव (मथुरा)। बलदेव से पचावर की ओर जा रहे रजबहा की पटरी रविवार की रात टूटने से खेतों में खड़ी फसलें जलमग्न हो गईं। सोमवार की तड़के 4:30 बजे जब किसानों को पटरी टूटने की जानकारी हुई तो जेसीबी से क्षतिग्रस्त पटरी को दुरुस्त कराया।
विज्ञापन

पानी का बहाव इतना तेज था कि रजबहा की पटरी पर बनी सड़क भी कट गई। जेसीबी से पटरी ठीक करने के बाद रजबहा का पानी बंद हुआ, तब जाकर किसानों ने राहत की सांस ली। दर्जनों किसानों के खेतों में पानी भर गया है। दूर-दूर तक पानी नजर आ रहा था। किसानों का कहना है कि उनकी लाखों रुपये की फसल चौपट हो गई है। सिंचाई विभाग की लापरवाही का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। किसानों ने सिंचाई विभाग से टूटी पटरी को सही कराने की मांग की है। पीड़ित किसान महेश चंद्र, प्रकाश चंद्र, उदयवीर सरपंच, बलवीर सिंह, राजकुमार स्वामी, जयवीर सिंह, संतोष कुमार के खेतों में पानी भर गया है। किसानों ने मुआवजे की डीएम से मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed