{"_id":"6ab96fc52c157335cd01b5c8","slug":"rajan-accused-of-harassing-a-female-bank-employee-arrested-mathura-news-c-29-1-mtr1025-614556-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: महिला बैंककर्मी को परेशान करने का आरोपी राजन गिरफ्तार, कोर्ट मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: महिला बैंककर्मी को परेशान करने का आरोपी राजन गिरफ्तार, कोर्ट मिली जमानत
विज्ञापन
आरोपी राजन रिजवी को कोर्ट में पेशी के लिए लेकर जाता पुलिसकर्मी। संवाद
मथुरा। महिला बैंककर्मी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और आपत्तिजनक मैसेज भेजने के मामले में वांछित आरोपी सैयद राजन अहमद रिजवी को कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने अलीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को रविवार दोपहर करीब 2:50 बजे अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र के ग्राम धौर्रा माफी स्थित उसके रिश्तेदार के घर से पकड़ा। हालांकि बाद में उन्हें कोर्ट से अंतरिम जमानत पर छोड़ दिया गया। आरोपी सपा अल्पसंख्यक सभा का प्रदेश महासचिव था, जिसे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देश पर महिला को परेशान करने के मामले में हटाया गया था।
सीओ सिटी आशना चाैधरी ने बताया कि आरोपी राजन रिजवी मूल रूप से कोतवाली क्षेत्र के आंबेडकर साैंख रोड का निवासी है और वर्तमान में वह थाना सदर बाजार क्षेत्र के फैज-ए-आम स्कूल मार्ग स्थित सोसाइटी में रहता है। महिला बैंककर्मी ने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ 15 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद से ही आरोपी जिला छोड़कर भाग गया था। पुलिस की सर्विलांस टीम लगातार उसकी लोकेशन ट्रेस करने में लगी थी। आरोपी ने मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ कर रखा था। पुलिस के अनुसार, मोबाइल दोबारा ऑन होते ही उसकी लोकेशन अलीगढ़ में मिली। इसके बाद कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने धौर्रा माफी में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। यहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में कोर्ट में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जमानत पर छोड़ दिया।
थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी राजन रिजवी ने किसी तरह महिला बैंककर्मी का निजी मोबाइल नंबर उसकी अनुमति के बिना हासिल कर लिया था। आरोप है कि वह लगातार फोन और व्हाट्सएप मैसेज के जरिये संपर्क करने की कोशिश करता था। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने सीडीआर निकलवाने की धमकी भी दी थी। प्राथमिकी में आपत्तिजनक मैसेज भेजने, बैंक के बाहर महिला की तस्वीरें लेने और उसके निजी वाहन पर नजर रखने के आरोप भी लगाए थे।
विज्ञापन
महिला का आरोप था कि राजन उसके आवास और कॉलोनी के आसपास रात में दिखाई देता था। आरोपी ने महिला को अपने झांसे में लेने के लिए व्हाट्सएप पर संदेश भी भेजा था कि सपा की सरकार आने पर उसे मुख्यमंत्री कोटे से डेपुटेशन के आधार पर आईएएस बनवा देगा। सीओ ने बताया कि आरोपी की हरकतों से महिला का बैंक में काम करना तक मुश्किल हो गया था।