{"_id":"58c2eda94f1c1b8338dc413b","slug":"rajaji-raje-rajdhaj-played-in-the-garden","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगीचे में बिराजे राजाधिराज ने खेली होली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगीचे में बिराजे राजाधिराज ने खेली होली
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Fri, 10 Mar 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
मथ्ाुरा में हाोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रज के प्रमुख मंदिर ठाकुर द्वारिकाधीश में राजाधिराज ने बगीचे विराजकर श्रद्धालुओं के साथ होली खेली। मंदिर में विशेष प्रकार का बगीचा सजाया गया था। ठाकुरजी के दर्शन और होली खेलने के लिए हजारों श्रद्धालु जुटे रहे।
शुक्रवार दोपहर एक से 2:30 बजे तक ठाकुरजी ने गुलाब जल और फूलों के रंगोें से होली खेली। बाग में बिराजे ठाकुरजी को श्रद्धालु अपलक निहारते रहे और ठाकुर द्वारिकाधीश के जयकारे लगाए। श्रद्धालुओं पर जमकर रंग डाला गया और गुलाल लगाया। होरी के रसिया गायन का भी दौर चला।
इसके बाद मंदिर में राजभोग और उत्थापन भोग लगाया गया। शाम को 4:30 बजे से पांच बजे तक संध्या आरती और शयन के दर्शन हुए। मंदिर में होली खेलने के दौरान विदेशी श्रद्धालुओं ने भी खूब आनंद लिया। मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि 13 मार्च को मंदिर में डोल के पहले सुबह 10 बजे डोल की झांकी निकाली जाएगी।