Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Raising the height of the house using jacks

Mathura News: जैक लगाकर बढ़ा रहा थे मकान की ऊंचाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Raising the height of the house using jacks
वृंदावन। तराश मंदिर कॉलोनी में चार मंजिला मकान की ऊंचाई जैक के सहारे बढ़ाने का कार्य नगर निगम ने पुलिस की मौजूदगी में रुकवा दिया। मकान की ऊपरी मंजिलों पर पांच परिवारों के रहने के बावजूद निर्माण कार्य किए जाने पर अधिकारियों ने इसे सुरक्षा के लिहाज से गंभीर लापरवाही माना। इस पर निगम ने मकान स्वामी को मकान खाली करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम को बृहस्पतिवार दोपहर सूचना मिली कि कॉलोनी स्थित एक चार मंजिला मकान की ऊंचाई बढ़ाने के लिए जैक लगाकर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। मकान की ऊपरी मंजिलों पर पांच परिवार रह रहे हैं। सूचना मिलने पर नगर निगम की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य तत्काल बंद करा दिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मकान स्वामी से नगर निगम और बिजली विभाग की अनापत्ति (एनओसी) मांगी, लेकिन वह आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद निगम ने मकान पर नोटिस चस्पा करते हुए पहले भवन खाली कराने और सभी आवश्यक स्वीकृतियां लेने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। वहीं दूसरी ओर तराश मंदिर के पास ही एक अन्य मकान के छज्जे के ऊपर दो मंजिला मकान खड़ा करने पर नगर निगम ने नोटिस जारी कर निर्माण कार्य रुकवा दिया। ऊपरी हिस्से को हटाने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि नोटिस के बावजूद निर्माण कार्य दोबारा शुरू किया गया तो संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम के अवर अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि समय रहते कार्रवाई कर निर्माण कार्य रुकवा दिया गया। उनका कहना है कि यदि इस तरह का कार्य जारी रहता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed