{"_id":"6af61a8194a487c5d00dd6d9","slug":"raised-the-issue-of-vip-entry-through-gate-no-4-of-the-banke-bihari-temple-mathura-news-c-161-1-mt11010-104989-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बांकेबिहारी मंदिर के गेट नंबर चार से वीआईपी प्रवेश का मुद्दा उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बांकेबिहारी मंदिर के गेट नंबर चार से वीआईपी प्रवेश का मुद्दा उठाया
विज्ञापन
वृंदावन। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गेट नंबर चार से वीआईपी और वीवीआईपी प्रवेश का मुद्दा उठाया है। सेवायत ने हाईपावर्ड कमेटी के साथ सुप्रीम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है। उन्होंने वर्ष 2022 में जन्माष्टमी के दौरान मंदिर में हुई भगदड़ का हवाला देते हुए कहा है कि उस हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे। ऐसे में मंदिर में भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
सेवायत सुमित गोस्वामी ने पत्र में कहा है कि जन्माष्टमी 2022 की दुखद घटना के बाद गेट नंबर चार को बंद या प्रतिबंधित रखा गया था। अब हाईपावर्ड कमेटी की ओर से इस गेट को वीआईपी और वीवीआईपी प्रवेश के लिए दोबारा खोल दिया गया। इस व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा है कि बिना किसी स्वतंत्र सुरक्षा जांच और भीड़ क्षमता का आकलन किए इस तरह का निर्णय श्रद्धालुओं के लिए जोखिम भरा हो सकता है।
सेवायत का कहना है कि मंदिर में सामान्य श्रद्धालुओं की आवाजाही के बीच वीआईपी और वीवीआईपी प्रवेश होने से दर्शन व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। प्रवेश मार्ग पर अचानक भीड़ जमा होने, रास्तों में अवरोध पैदा होने और श्रद्धालुओं के दबाव में आने की आशंका रहती है। इससे भगदड़ जैसी स्थिति बन सकती है। विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई है। पत्र के माध्यम से हाईपावर्ड कमेटी से गेट नंबर चार को दोबारा खोलने से संबंधित सभी दस्तावेज उपलब्ध कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन
इसमें कमेटी की बैठक के प्रस्ताव, कार्रवाई, प्रशासनिक अनुमति, पुलिस की संस्तुति, सुरक्षा आकलन और संबंधित रिपोर्ट शामिल हैं। साथ ही स्वतंत्र विशेषज्ञों की टीम से गेट नंबर चार का व्यापक सुरक्षा ऑडिट कराने की मांग की गई है, जिससे यह पता चल सके कि यह गेट किसी भी प्रकार के प्रवेश के लिए कितना सुरक्षित है।