फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Raise Issue of Crop Damage Before CM Survey Conducted Laxminarayan

फसलों में नुकसान का मुद्दा सीएम के सामने उठाएंगे, होगा सर्वे: लक्ष्मीनारायण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Raise Issue of Crop Damage Before CM Survey Conducted Laxminarayan
मथुरा। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने आंधी-बारिश से हुए गेहूं और सरसों की फसल के नुकसान पर गहरी चिंता जताई है। वह इस मुद्दे को सोमवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक से पहले मुख्यमंत्री के समक्ष उठाएंगे।
विज्ञापन

जिले के ग्रामीण अंचल में बुधवार आई आंधी-बारिश से भारी नुकसान पहुंचा है। छाता सहित कई तहसीलों में गेहूं और सरसों की फसलें जमीन पर बिछ गई हैं। कैबिनेट मंत्री ने बतााय कि फसलों में हुई क्षति के बारे में किसानों ने उन्हें जानकारी दी है। यह चिंतनीय विषय है।
विज्ञापन

शुक्रवार को फिर से हुई भारी बारिश से नुकसान पहुंचा है। ऐसे में किसानों को क्षति की भरपाई के लिए वह सोमवार को लखनऊ में होने वाली कैबिनेट की बैठक से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अवगत कराएंगे। इसके लिए उन्होंने स्थानीय अधिकारियों से भी कहा है कि वह राजस्व टीमों का गठन करें, ताकि फसलों में हुए नुकसान का आकलन करके रिपोर्ट शासन को भेजी जा सके। इससे जिले के किसानों को मुआवजा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed