फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Rain water filled in Kasturba Gandhi Residential Girls School

Mathura News: कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में भरा बारिश का पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Rain water filled in Kasturba Gandhi Residential Girls School
मथुरा। अकबरपुर स्थित आवासीय विद्यालय में भरा हुआ पानी। - फोटो : mathura
चौमुहां (मथुरा)। विकास खंड के गांव अकबरपुर हाईवे स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बरसात के पानी से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। जिसके चलते शनिवार को विद्यार्थियों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से प्रति वर्ष आवासीय विद्यालय में यही स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

विद्यालय प्रांगण में करीब चार फीट तक पानी भरा हुआ है। अकबरपुर के प्राथमिक विद्यालय द्वितीय का भवन जर्जर स्थिति में होने के बाद ध्वस्त कर दिया गया था। फिलहाल उस विद्यालय की कक्षाएं भी इसी आवासीय विद्यालय में संचालित हैं और वहां के 119 छात्र छात्राएं यहां पढ़ते हैं। जलभराव के कारण उनकी भी छुट्टी कर दी गई है। वार्डन माला चौहान ने बताया कि आवासीय विद्यालय में 138 छात्राएं रहकर पढ़ाई कर रही हैं, लेकिन बरामदे और चबूतरों तक पर पानी भरा हुआ है। हालत यह है कि बच्चों को कक्षा में नहीं बैठाया जा सकता है।
विज्ञापन

सीडीओ के आदेशानुसार छात्राओं की छुट्टी कर दी गई है। इसकी सूचना अधिकारियों को दे दी गई है। वहीं प्राथमिक विद्यालय द्वितीय की प्रधानाचार्य रेखा दीक्षित ने बताया कि विद्यालय का जर्जर भवन धराशायी होने के बाद इसी विद्यालय में उनके विद्यार्थियों की कक्षाएं संचालित हैं। विद्यालय के 119 विद्यार्थियों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। खंड शिक्षा अधिकारी कैलाश शुक्ला ने बताया कि वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

मथुरा। अकबरपुर स्थित आवासीय विद्यालय में भरा हुआ पानी।

मथुरा। अकबरपुर स्थित आवासीय विद्यालय में भरा हुआ पानी।- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed