फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Rain disrupted train movement, four cancelled

Mathura News: बारिश से बिगड़ी ट्रेनों की चाल, चार रद्द, गांधीधाम 9 घंटे देरी से आई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Rain disrupted train movement, four cancelled
मथुरा। जम्मू मार्ग पर यात्रियों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। भारी बारिश से ट्रैक क्षतिग्रस्त होने के चलते रेल संचालन पूरी तरह ठप है। मथुरा जंक्शन होते हुए जाने वाली 4 ट्रेनें मंगलवार को भी स्टेशन से रद्द रहीं। इसके अलावा चार से अधिक ट्रेनें 7 घंटे देरी से आईं।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों ने बताया कि जम्मू में अभी रेलवे ट्रैक को सही होने में थोड़ा समय लगेगा। उन्होंने कहा इन ट्रेनों से जाने वाले यात्रियों ने पहले ही रिजर्वेशन करा लिया था। ट्रेन नहीं आने से अब वह रिजर्वेशन निरस्त करा रहे हैं। जम्मू जाने वाली स्वराज एक्सप्रेस (12471), इंदौर-शहीद कैप्टन तुषार महाजन सुपरफास्ट (22941), वैष्णो देवी एक्सप्रेस (11449), झेलम एक्सप्रेस (11077) रद्द रहीं। इन ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों ने अपना रिजर्वेशन कैंसिल कराया।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रोजाना 60 से 70 रिजर्वेशन निरस्त हो रहे हैं। जम्मू जाने वाली ट्रेनों में अभी रिजर्वेशन बंद हैं। गांधीधाम स्पेशल (09452) 9 घंटे देरी से, उत्कल एक्सप्रेस (18478) जंक्शन पर 7 घंटे और अछनेरा स्पेशल (05062) 3 घंटे देरी से जंक्शन पर आई। इसके अलावा पाताल कोट एक्सप्रेस 1 घंटे, उज्जैनी एक्सप्रेस एक घंटे देरी से पहुंची। उधर, जंक्शन पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को लेकर लगातार पूछताछ केंद्र से उद्घोष करके ट्रेन देरी से आने की जानकारी दी जा रही है। रेलवे पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि जम्मू वाली ट्रेनें फिलहाल कैंसिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed