फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Railways will provide darshan of seven Jyotirlingas after Diwali

दिवाली के बाद रेलवे देने जा रहा उपहार: 7 ज्योतिर्लिंग के कर सकेंगे दर्शन, इस तारीख से शुरू होगी बुकिंग

Tue, 17 Oct 2023 01:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 17 Oct 2023 01:38 PM IST
सार

आईआरसीटीसी द्वारा भारत गौरव विशेष ट्रेन का संचालन 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा के लिए किया जा रहा है। यह यात्रा 17 नवंबर से शुरू होकर 26 नवंबर तक रहेगी।

विज्ञापन
Railways will provide darshan of seven Jyotirlingas after Diwali
महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिवाली के बाद रेलवे सात ज्योतिर्लिंग की दर्शन यात्रा कराने जा रहा है। इसकी शुरुआत आगामी 17 नवंबर से होगी। यह यात्रा 9 रात और 10 दिन की होगी। इसके लिए संचालित विशेष ट्रेन के लिए बुकिंग की सुविधा मथुरा जंक्शन पर प्रदान की गई है।

विज्ञापन

हालांकि इस विशेष धार्मिक यात्रा को शुरू करने के लिए कानपुर और झांसी निकटतम स्टेशन रहेंगे। आईआरसीटीसी द्वारा भारत गौरव विशेष ट्रेन का संचालन 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा के लिए किया जा रहा है। यह यात्रा 17 नवंबर से शुरू होकर 26 नवंबर तक रहेगी। 9 रात और 10 दिन की इस विशेष दर्शन की यात्रा में 7 ज्योतिर्लिंग के दर्शन होंगे। इसमें ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ, भेंट द्वारका, द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर, त्रयंबकेश्वर, घृष्णेश्वर और भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग शामिल हैं।

विज्ञापन

आईआरसीटीसी के पवन चौधरी ने बताया कि इस ट्रेन में सवार होने के लिए गोरखापुर, मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, प्रतापगढ, प्रयागराज संगम, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई एवं ललितपुर स्टेशन मिलेंगे। बुकिंग की व्यवस्था मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर की गई है। इसके यात्रियों को 2 एसी, 3 एसी के साथ स्लीपर क्लास की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा के दौरान नाश्ता एवं दोपहर व रात का शाकाहारी भोजन तथा स्टेशन से दूरी होने पर स्थानीय भ्रमण के लिए बसों की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। पवन चौधरी ने बताया कि मथुरा के यात्री निकटवर्ती स्टेशन कानपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई से अपनी यात्रा शुरू कर सकते हैं। रेलवे ने इस सुविधा की पूछताछ के लिए मथुरा में मोबाइल नंबर 8171606123 जारी किया है। इसमें ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed