{"_id":"5d7009ca8ebc3e93c125f237","slug":"railway-track-per-leti-mahila-mathura-news-agr4040718129","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहक्लेश से तंग महिला रेलवे ट्रैक पर लेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहक्लेश से तंग महिला रेलवे ट्रैक पर लेटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा)। गृहक्लेश से तंग आकर एक महिला ने रेलवे स्टेशन के समीप ट्रैक पर लेटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। गनीमत यह रही कि गश्त कर रहे आरपीएफ ने उसे देख लिया और वहां से उठाकर थाने ले आए। आरपीएफ एवं जीआरपी ने उसे नंदगांव चौकी पुलिस को सुपुर्द किया।
बुधवार को दोपहर में रेलवे स्टेशन के समीप एक महिला रेलवे ट्रैक पर लेट गई। वहां ट्रैक पर गश्त कर रहे आरपीएफ कांस्टेबल टीकम सिंह एवं अजय कुमार की उस पर नजर पड़ गई। उन्होंने उसे उठाया। जिसके बाद जीआरपी भी मौके पर पहुंच गई। वह महिला को समझा बुझाकर थाने ले गए, जहां महिला ने अपना नाम प्रेमा पत्नी राधेलाल निवासी नंदगांव बताया।
जिसके बाद उन्होंने परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया। लेकिन असफल रहे। महिला ने बताया कि उसका पुत्र सेना में ट्रेनिंग ले रहा है। बताया कि पति से उसका विवाद हुआ था। जिसको लेकर वह घर से निकल आई और आत्महत्या करने का फैसला लिया। आरपीएफ एवं जीआरपी ने नंदगांव चौकी पुलिस से संपर्क कर उसे सुपुर्द किया। आरपीएफ इंस्पेक्टर श्यामबाबू ने बताया कि जीआरपी ने महिला को समझा कर नंदगांव भेज दिया।