{"_id":"685c41f496e81b4eb601dd33","slug":"railway-facilities-should-be-increased-in-industrial-area-kosikala-mathura-news-c-160-1-sagr1034-104747-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: औद्योगिक क्षेत्र कोसीकलां में बढ़ाई जाएं रेल सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: औद्योगिक क्षेत्र कोसीकलां में बढ़ाई जाएं रेल सुविधाएं
विज्ञापन
जेडआरयूसीसी की बैठक में मौजूद सदस्य एवं रेलवे अधिकारी।
कोसीकलां। प्रयागराज में उत्तर मध्य रेलवे महाप्रबंधक उपेंद्र चंद्र जोशी द्वारा क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्श समिति की उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में सदस्य संजय अग्रवाल समेत हाथरस सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि आदि ने सहभागिता कर उच्चाधिकारियों के समक्ष औद्योगिक क्षेत्र कोसीकलां तथा धार्मिक पर्यटन को वृहद रूप से बढ़ावा देने व यात्रियों के लिए रेलवे सुविधा में व्यापक विस्तार के प्रस्ताव रखे।
बुधवार को आयोजित बैठक में संजय अग्रवाल ने कहा कि ब्रज के धार्मिक स्थल बरसाना, नंदगांव, गोवर्धन, कोकिलावन आदि स्थानों पर जाने के लिए सबसे निकट का स्टेशन है। औद्योगिक दृष्टि से भी कोसीकलां का महत्वपूर्ण स्थान है। कोसीकलां से मथुरा आगरा तथा दिल्ली की तरफ प्रतिदिन हजारों दैनिक यात्री अप डाउन करते हैं।
कोरोना काल में बंद कोसीकलां स्टेशन से संचालन होने वाली सभी ईएमयू ट्रेन, पैसेंजर ट्रेन, 19023 मुम्बई फिरोजपुर जनता एक्सप्रेस, 13007-13008 तूफान एक्सप्रेस ट्रेन को चालू किया जाए। इसके अलावा अन्य मांग भी रखीं। नगर पालिका चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने भी बैठक में दैनिक यात्रियों की समस्याओं का निराकरण करने की मांग को लेकर पत्र भेजा। रेलवे अधिकारियों ने जल्द ही निराकरण करने का आश्वासन दिया। उप महा प्रबंधक/सामान्य रजत पुरवार ने सभी सदस्यों का स्वागत किया।