फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   railbus is not running from 6 months

वेंटिलेटर पर रेलबस, यात्री बेबस

Wed, 23 Dec 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 23 Dec 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
railbus is not running from 6 months
मथुरा-वृंदावन के बीच रेलयात्रा का एक मात्र साधन ‘रेलबस सेवा’ बीते छह महीने से बंद है। रोजाना वृंदावन-मथुरा आने-जाने वाले यात्री इससे बहुत प्रभावित हैं लेकिन रेल प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


अधिकारी तकनीकी कारण कहकर बात से पल्ला झाड़ लेते हैं। नतीजा रोजमर्रा के यात्री और श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी हो रही है। 

देश के सबसे छोटे रेलवे ट्रैक में से एक मथुरा-वृंदावन रेलमार्ग पर चलने वाली रेलबस सेवा अपने आप में खास है। इससे यात्रियों को मथुरा-वृंदावन आने-जाने के लिए सुलभ और सस्ता साधन मिलता था।
विज्ञापन


कोहरे के मौसम में तो रेल बस सेवा सुरक्षित भी है। लेकिन, बीती 23 जुलाई से यह सेवा वेंटिलेटर पर आ गई है। छह माह पहले मथुरा-वृंदावन के बीच रास्ते में तकनीकी खराबी आने के बाद से रेलबस बंद हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब दैनिक यात्री आवागमन के लिए टेंपो और बस से यात्रा करने को मजबूर हैं। ऐसे में जाम की परेशानी के साथ महंगा किराया भी खर्च करना पड़ता है। रेलवे के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे।

अधिकारियों की उदासीनता का आलम यह है कि पिछली बार बीच रास्ते में रेलबस बंद होने पर इसे धक्का लगाकर स्टेशन तक पहुंचाया गया था। रेलबस सेवा दोबारा शुरूहोने के बारे में जब क्षेत्रीय प्रबंधक एमपी सिंह से जानकारी की गई तो उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। तकनीकी अधिकारी जेएल शर्मा ने इसे अपने अधिकार से बाहर बताया है।

 
बार-बार ‘ब्रेक’
- 5 मई 2011 को तकनीकी खराबी के कारण बंद हुई रेलबस
- 28 मार्च 2014 को बंद हुई, कुछ समय बाद शुरू
- 3 मई 2015 को बंद होने के बाद 20 जुलाई को सेवा शुरू
- 23 जुलाई 2015 से अब तक है बंद

घाटे के कारण बंद हुई राधारानी पैसेंजर
वृंदावन। 1998-99 में रेलबस शुरू होने से पहले मथुरा-वृंदावन के बीच आठ कोच वाली राधारानी पैसेंजर ट्रेन चलती थी। स्टीम इंजन वाली यह रेलगाड़ी भी साधु-संतों, सैकड़ों दैनिक यात्री और छात्रों के लिए यात्रा का सुलभ साधन थी। इसके बंद होने के पीछे राजस्व में घाटा कारण बताया गया है।

जयपुर मंदिर निर्माण की निशानी यह रेलमार्ग
वृंदावन। वृंदावन-मथुरा के बीच रेलसेवा शुरू होना और जयपुर मंदिर का निर्माण एक ही घटनाएं हैं। बताया जाता है कि जयपुर घराने के राजा सवाई माधव सिंह द्वितीय ने वृंदावन में राधामाधव मंदिर (जयपुर मंदिर) का निर्माण शुरू कराया था।

1905-1908 के बीच हुए इस कार्य के लिए जयपुर और धौलपुर से लाल पत्थरों की ढुलाई के लिए मीटर गेज रेल लाइन बिछाई गई। इसके लिए राजा सवाई माधव सिंह ने तत्कालीन ब्रिटिश शासकों से विशेष अनुमति ली थी।


मंदिर निर्माण कार्य आरंभ होने के बाद मंदिर परिसर में ही रेलवे लाइन बिछाई और अस्थाई स्टेशन भी बनाया गया। रेल से पत्थरों की ढुलाई के कारण ही मंदिर का निर्माण 23 मई 1917 में पूरा हो पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed