फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   railbus facility in mathura

नव कलेवर के बाद भी अधूरी रही रेलबस की उम्मीद

Thu, 24 Dec 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन Updated Thu, 24 Dec 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
railbus facility in mathura
अपनी स्थापना के लगभग 100 साल बाद मथुरा-वृंदावन रेल लाइन को बदला गया है। वर्ष 1905-1908 के दौरान राधामाधव मंदिर के निर्माण के लिए बिछाई गई रेललाइन के 15 किमी हिस्से के नव कलेवर में लगभग 10 करोड़ रुपये खर्च भी हो गए। इसके बाद भी इस नई लाइन पर रेलबस का संचालन सुचारु नहीं हो सका है। मथुरा-वृंदावन के लोग इस सुगम मार्ग पर यात्रा की आज भी उम्मीद लगाए हैं।
विज्ञापन


वृंदावन रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर पवन कुमार के अनुसार 15 किलोमीटर से अधिक रेललाइन को बदलने के लिए वर्ष 2013 में प्रस्ताव तैयार किया गया था। 2014 के अंत तक आदेश आने के बाद रेलवे की ओर से लाइन को बदलने का कार्य भी शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन


लगभग आठ महीने तक चले इस कार्य में मीटरगेज की 52 किलोग्राम पटरी और स्लीपर बदले गए। गिट्टी डालकर मार्ग को तैयार किया। इस पर लगभग 10 करोड़ खर्च होने के बाद नई लाइन पर दो ही बार रेलबस सेवा का कुछ दिनों के लिए ही संचालन हो पाया। जुलाई से रेलबस पर ब्रेक लग गया। इसके बाद रेलवे न तो दैनिक यात्रियों को इसका लाभ दे सका है और न बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विस्तार की योजना भी नहीं बनी
मथुरा-वृंदावन रेलबस सेवा के विस्तार के लिए न तो रेलवे के अधिकारियों ने योजना बनाई और न ही जनप्रतिनिधियों ने इस ओर ध्यान दिया है। विश्व पटल पर अलग पहचान रखने वाले वृंदावन के विकास के लिए देश और प्रदेश की राजधानी से कई योजनाएं शुरू हुईं लेकिन इसमें यातायात के सुलभ साधन रेलबस सेवा का विस्तारीकरण शामिल नहीं हो पाया।


इसके कारण 15 साल संचालन के बाद रखरखाव की बेहतर व्यवस्था न होने के कारण रेलबस पर ब्रेक लग गया। स्टेशन मास्टर पवन कुमार ने बताया कि रेलबस को ठीक कराने के लिए जल्द ही इज्जत नगर स्थित डिपो में भेजे जाने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed