फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Rail Administration Fails to Act; BKU Submits Memorandum

Mathura News: नहीं जागा रेल प्रशासन, भाकियू ने दिया ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Rail Administration Fails to Act; BKU Submits Memorandum
पेयजल की समस्या को लेकर रेलवे निदेशक को ज्ञापन देते भाकियू के पदाधिकारी।
मथुरा। भीषण गर्मी के मथुरा के रेलवे स्टेशनों पर ठंडे पानी की कमी से जूझ रहे यात्रियों की समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन (सुनील) के कार्यकर्ता ने मथुरा जंक्शन पहुंचकर स्टेशन निदेशक एसपी श्रीवास्तव को ज्ञापन देकर पेयजल समस्या के समाधान की मांग उठाई।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी ने कहा कि मथुरा जंक्शन और छावनी व भूतेश्वर स्टेशनों पर रोजाना सैकड़ों श्रद्धालु ट्रेनों से आवागमन करते हैं। रेलवे उन्हें पीने का ठंडा पानी भी मुहैया नहीं करा पा रहा है। प्लेटफॉर्म पर लगे नलों से गर्म पानी निकलता है, जिससे यात्री न तो पानी पी पा रहे हैं और न ही मुंह धोने में सक्षम हैं। उन्होंने बताया कि स्टेशन पर लगे आरओ प्लांट से 10 रुपये में पानी बेचा जा रहा है, जिससे यात्री मजबूरी में पैसे खर्च करने को विवश हैं। उन्होंने मांग की कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए स्टेशन पर निःशुल्क ठंडे आरओ पानी की व्यवस्था तत्काल शुरू की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि रेलवे यात्रियों को पानी उपलब्ध कराने में कहीं असमर्थ है तो यूनियन यात्रियों के सहूलियत के लिए तैयार है। मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर भी इस मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस दौरान महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष मीना ठाकुर, महानगर अध्यक्ष भरत अग्रवाल, जिला प्रभारी भगवान दास तोमर और नगर अध्यक्ष वृंदावन विनोद राजपूत सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed