फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Radhastami and 488th Patotsav of Shri Swami Haridas on 31st

Mathura News: राधाष्टमी और श्रीस्वामी हरिदास का 488वां पाटोत्सव 31 को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Radhastami and 488th Patotsav of Shri Swami Haridas on 31st
वृंदावन। श्रीराधाष्टमी के अवसर पर इस बार दो महोत्सव एक साथ मनाए जाएंगे। एक ओर ब्रज की अधिष्ठात्री श्रीराधारानी का 5253वां जन्मोत्सव, वहीं दूसरी ओर श्रीस्वामी हरिदास महाराज का 488वां पाटोत्सव। दोनों ही उत्सव 31 अगस्त को मनाए जाएंगे।
विज्ञापन

इन पर्वों की तैयारियां वृंदावन समेत पूरे ब्रज क्षेत्र में जोरों पर है। बाजारों में रौनक बढ़ गई है, तो मंदिरों में सजावट के लिए भी तैयारियां की जा रही है। इतिहासकार आचार्य प्रहलाद वल्लभ गोस्वामी ने बताया कि स्वामी हरिदास जी के पाटोत्सव पर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में पारंपरिक बैनीगूंथन रासलीला का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन साल में केवल एक बार होता है, जिसमें ललिता सखी के प्राकट्य की लीला का मंचन होता है। यह रासलीला मंदिर प्रांगण में राजभोग आरती के बाद आयोजित की जाएगी। इस दिन आराध्य को खास चाब-चबैनी भोग भी अर्पित किया जाएगा, जो केवल इसी दिन लगाया जाता है।
विज्ञापन


रात में निकलेगी भव्य शोभायात्रा
मंदिरों में विशेष शृंगार और भोग के बाद शाम लगभग 7 बजे श्रीबांकेबिहारी मंदिर से भव्य चाब बधाई शोभायात्रा निकाली जाती है। यह सवारी नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई रात्रि 1 बजे निधिवन पहुंचेगी, जहां मंगल बधाई का गायन और प्रसाद वितरण के साथ महोत्सव का समापन होगा। इसी दिन श्री राधावल्लभ मंदिर से भी श्री राधारानी जन्मोत्सव की शोभायात्रा निकाली जाएगी जो रासमंडल में संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगीत, साहित्य व शृंगार से सजेगा ब्रजधाम
पाटोत्सव व राधाष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में नगर के विभिन्न स्थलों पर संगीत समारोह, काव्य पाठ, भाव गोष्ठियां एवं साहित्यिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। श्रीहरिदासपीठ मंदिर में विराजमान श्रीहरिदास जी महाराज का दिव्याभिषेक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed