फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Radhashtami: Diversion implemented on routes going to Barsana from today

राधाष्टमी : बरसाना जाने वाले मार्गों पर आज से डायवर्जन लागू

Thu, 21 Sep 2023 11:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Thu, 21 Sep 2023 11:12 AM IST
विज्ञापन
Radhashtami: Diversion implemented on routes going to Barsana from today
मथुरा। राधाष्टमी को लेकर ट्रैफिक पुलिस की ओर से यातायात व्यवस्था दुरुस्त कर ली गई है। वृंदावन और बरसाना जाने वाले मार्गों पर बृहस्पतिवार से 23 सितंबर तक डायवर्जन लागू रहेगा। व्यवस्था के पालन के लिए 200 ट्रैफिक पुलिसकर्मी दूसरे जनपदों से बुलाए गए हैं। वहीं, 100 मथुरा जिले के हैं। 36 पार्किंग स्थल बरसाना में बनाए गए हैं।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक देवेश कुमार शर्मा ने बताया कि छाता से बरसाना जाने वाले कमर्शियल/भारी वाहनों को बरसाना चौराहा, नंदगांव कोसी से बरसाना आने वाले भारी वाहन बरसाना तिराहा, कस्बा गोवर्धन से बरसाना जाने वाले भारी वाहनों को नीमगांव तिराहा पर रोक दिया जाएगा। राणा की प्याऊ से बरसाना जाने वाले सभी प्रकार के वाहन, गोवर्धन रोड नाला से बरसाना जाने वाले सभी वाहन, राधा बिहारी इंटर कॉलेज के सहारे नाला बैरियर से बरसाना जाने वाले सभी वाहन, कामा रोड से बरसाना जाने वाले सभी वाहन प्रिया कुंड पुल के पास सुदामा चौक से पीली कोठी की ओर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन


राधाष्टमी पर वृंदावन की यह रहेगी यातायात व्यवस्था
एसपी ट्रैफिक के अनुसार छटीकरा से कस्बा वृंदावन की ओर सभी वाहन, छटीकरा-वृंदावन मार्ग पर मल्टीलेबल पार्किंग स्थल से आगे सभी वाहन, वैष्णो देवी पार्किंग से सभी प्रकार के भारी वाहन वृंदावन की ओर पूर्ण प्रतिबंधित रहेंगे। वहीं, रुक्मिणी बिहार गोल चक्कर से वृंदावन की ओर सभी वाहन, मथुरा-वृंदावन मार्ग पर सौ शैय्या से आगे सभी प्रकार के भारी और चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। वृंदावन कट, पानीगांव से वृंदावन की ओर सभी प्रकार के भारी वाहन पूर्ण प्रतिबंधित रहेंगे। पानी घाट तिराहे (यमुना पुल) से परिक्रमा मार्ग की ओर वृंदावन के लिए सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी गांव चौराहा से सौ-शैय्या कस्बा वृंदावन की ओर सभी वाहन पूर्ण प्रतिबंधित रहेंगे। पुलिस चौकी जैंत के पास कट से एनएच-2 से तथा परिक्रमा मार्ग कट एनएच-2 से सभी वाहन सुनरख रोड/वृंदावन की ओर प्रवेश नहीं करेंगे। गोकुल रेस्टोरेंट व मसानी चौराहा से कस्बा वृंदावन की ओर सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed