फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Radharani will be born in Moola Nakshatra

Mathura News: मूल नक्षत्र में जन्मेंगी राधारानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Radharani will be born in Moola Nakshatra
बरसाना/नंदगांव(मथुरा)। द्वापर युग में ब्रज की महारानी राधारानी का जन्म भले ही ज्येष्ठा नक्षत्र में हुआ हो पर इस बार वो मूल नक्षत्र में जन्म लेंगी। ज्योतिष के विद्वानों के अनुसार, ज्येष्ठा और मूल नक्षत्र दोनों ही गंडमूल नक्षत्र के भाग हैं।
विज्ञापन


द्वापर युग में भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को ज्येष्ठा नक्षत्र में अरुणोदय वेला में राधारानी का जन्म हुआ था। गंडमूल नक्षत्रों में एक नक्षत्र में जन्म लेने के कारण उनका एक नाम मूलो भी पड़ा। इस बार भी संयोगवश 23 सितंबर को गंडमूल नक्षत्र की श्रेणी के मूल नक्षत्र में उनका जन्म होगा। इसी कारण जन्म के बाद सेवायत अभिषेक से पहले मूल शांति के लिए पहले पूजन करेंगे। हालांकि यह परंपरा हर वर्ष निभाई जाती है।
विज्ञापन


श्रीजी मंदिर के सेवायत प्रवीण गोस्वामी ने बताया कि जन्म अभिषेक से पूर्व 23 सितंबर को रात दो बजे गर्भ गृह में गुरु गद्दी से विराजे घनश्यामराज भट्ट, कृष्णानंद भट्ट सेवायतों के साथ विधि विधान पूर्वक 27 कुओं के जल, 27 वृक्षों की पत्तियों, 27 स्थानों की मिट्टी आदि से प्रतिवर्ष की भांति मूल शांति के उपाय किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पांच सौ लीटर दूध-दही, 50 लीटर गंगाजल-गुलाब जल, 50 किलो शहद, 30 किलो घी, 100 किलोग्राम बूरे से अभिषेक किया जाएगा। इसमें इत्र, केसर आदि का भी प्रयोग किया जाएगा। सेवायतों की गुरु गद्दी के कृष्णानंद भट्ट महाराज ने बताया कि राधारानी जी का जन्म गंडमूल वाले ज्येष्ठा नक्षत्र में हुआ था। इस कारण उनका एक नाम मूलो भी था। अभिषेक से पूर्व आज भी मूल शांति की पूजा विधिविधान पूर्वक गर्भ गृह में की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed