{"_id":"671948d5b973af144c0c9224","slug":"radharani-brajyatra-reached-the-halting-place-in-bhiduki-haryana-mathura-news-c-160-1-sagr1034-103466-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: हरियाणा के भिडूकी में पड़ाव स्थल पर पहुंची राधारानी ब्रजयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: हरियाणा के भिडूकी में पड़ाव स्थल पर पहुंची राधारानी ब्रजयात्रा
विज्ञापन
कोसीकलां/बरसाना। श्रीराधारानी ब्रजयात्रा बुधवार को हरियाणा प्रदेश में प्रवेश कर गई। यात्रा गढ़ी होडल से चलकर होडल में भ्रमण करते हुए पड़ाव स्थल भिड़ूकी पहुंची।
इस मौके पर यात्रियों को संबोधित करते हुए मान मंदिर सेवा संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष राधाकांत शास्त्री ने कहा कि यात्रा इस समय हरियाणा में चल रही है, क्योंकि यात्रा तीन राज्यों में फैली हुई है। ब्रज की यह पावन भूमि उत्तर प्रदेश, राजस्थान तथा हरियाणा है। तीनों राज्य ब्रजभूमि की पावन गरिमा से अभिमंडित हैं। बुधवार को पड़ाव स्थल के आसपास की समग्र भूमि राधा माधव की लीलाओं की साक्षी बनी।
रास्ते में यात्रा का ग्रामीणों ने स्वागत किया। गांव भिड़ूकी में घर-घर से रोटियां बनकर यात्रा में पहुंचाई गईं। गुरुकुल के बालक-बालिकाएं नृत्य करते हुए देख को मंत्रमुग्ध कर रहे थे। यात्रा में लीला का महत्व बताते हुए भागवताचार्य भक्त शरण दास ने कहा कि ब्रज यात्रा करने से समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं। भक्ति का यह सहज सुलभ व सरलतम साधन है। यात्रा में सुनील सिंह, संत ब्रजशरण दास, नृसिंह दास, राजकुमार शास्त्री, ब्रजदास, इंद्र नीलमणि आदि मौजूद थे।