फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   radharaani brajyatra

ब्रज दर्शन की धुन में बढ़ चले हजारों श्रद्धालु

Wed, 28 Oct 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 28 Oct 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
radharaani brajyatra
मंगलवार सुबह चारों ओर राधे-राधे के स्वर सुनाई दे रहे थे। तीर्थ दर्शन को निकली ब्रजयात्रा के हर श्रद्धालु को बस श्रीकृष्ण और राधाजी की क्रीड़ा स्थलियों के दर्शन करने की धुन सवार थी। हजारों श्रद्धालुओं के संकीर्तन से बरसाना और आसपास का क्षेत्र राधे-कृष्ण के स्वरों से गूंज उठा।
विज्ञापन


मानमंदिर सेवा संस्थान के संत रमेश बाबा के सानिध्य में निकली 24वीं राधारानी ब्रजयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने मंगलवार सुबह ब्याहुला, देह कुंड, ललिता अटा, ऊंचागांव, दाऊजी मंदिर, सोनोखर, पीली पोखर, भानोखर, चित्रासखी, चिकसौली गांव में दर्शन किए।
विज्ञापन


इसके बाद सभी यात्रियों ने माताजी गौशाला स्थित पड़ाव स्थल पर विश्राम किया। यात्रियों ने पीली पोखर में आचमन किया। ब्रजवासियों ने जगह-जगह ब्रजयात्रियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मान मंदिर के अध्यक्ष रामजीलाल शास्त्री, कार्यकारी अध्यक्ष राधाकांत शास्त्री, सचिव सुनील सिंह, ब्रज शरण बाबा आदि नेतृत्व कर रहे थे।

विदेशी भी ब्रज के प्रेम में सराबोर
राधारानी ब्रज यात्रा में बड़ी संख्या में एनआरआई और विदेशी भक्त पदयात्रा कर रहे हैं। विदेशी भक्तों का कहना है कि ब्रज के प्रेम ने उन्हें सात समुंदर पार से बुला लिया है। भक्तों ने बताया कि यात्रा के दौरान हमें थकान का अनुभव नहीं होता।

बुधवार के दर्शनीय स्थल
ब्रजेश्वर महादेव, रावण वन, पाडर वन, करहला के दर्शन कर यात्रा पिसावा स्थित पड़ाव स्थल पर पहुंच कर विश्राम करेगी। यहां एक दिन पड़ाव होगा।

ब्रज की रज चिन्मय और अलौकिक है। ब्रज धूलि को मस्तक पर लगाने से अनमोल फलों की प्राप्ति होती है। ब्रज में पदयात्रा करने का विशेष महत्व है।
-संत रमेश बाबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed