{"_id":"5b97d941867a557fea118ed7","slug":"radha-rani-s-govinda-is-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"राधारानी का गोविंदा हुआ गुम, थाने पहुंचकर लगाई ढूंढने की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राधारानी का गोविंदा हुआ गुम, थाने पहुंचकर लगाई ढूंढने की गुहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
Updated Wed, 12 Sep 2018 06:38 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन में विदेशी व्यक्ति से शादी रचाने वाली एक पश्चिम बंगाल निवासी महिला ने अपने पति की गुमशुदगी की तहरीर दी है। महिला का आरोप है कि पुलिस पिछले आठ दिनों से घर से लापता उसके विदेशी पति को ढूंढने की बजाय उल्टा उसे ही जेल में डालने की बात कह रही है।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के हुंगली की मूल निवासी राधारानी उर्फ शर्वानी कर्मकार (40) का कहना है कि 5 फरवरी 2018 को उसने स्पेन के मूल निवासी ओलिविया केस्तिलो उर्फ गोविंदा (43) से वृंदावन के एक मंदिर में प्रेम विवाह रचाया था। कुछ समय से दोनों के बीच आपसी मनमुटाव के चलते गोविंदा राधारानी के साथ मारपीट करने लगा था।
विज्ञापन
राधारानी का आरोप है कि चार सितंबर से उसका पति गोविंदा घर नहीं आया है। वह सोमवार को कोतवाली पहुंचकर पति की गुमशुदगी की सूचना देने लगी। इस पर पुलिसकर्मियों ने उसे उल्टा जेल में बंद करने की बात कहकर वहां से भगा दिया। पीड़िता ने अपने विदेशी पति को ढूंढने की पुलिस के आलाधिकारियों से गुहार लगाई है।
विज्ञापन