फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Radha Rani city gripped by traffic jams

बरसाना में आस्था का सैलाब: वीकेंड पर राधा रानी के दरबार में उमड़ी भीड़, मंदिर से सड़क तक जाम ही जाम

Mon, 26 Jan 2026 11:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 26 Jan 2026 11:02 AM IST
सार

बरसाना में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ से कस्बे की सड़कें जाम हो गई। लोग कड़ी मशक्कत के बाद मंदिर तक पहुंच सके। इस दौरान पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। 

विज्ञापन
Radha Rani city gripped by traffic jams
बरसाना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राधा रानी की नगरी में रविवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। वीकेंड होने के कारण कस्बे में पहुंची भक्तों की भीड़ के कारण पूरे दिन जाम के हालात रहे। मंदिर से लेकर सड़क तक भक्तों की कतारें ही दिखीं। हालांकि लाइनों में लगे भक्त राधे-राधे के जयकारे लगाते रहे।
विज्ञापन


राधा रानी की नगरी में वीकेंड की सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पडा। गाजीपुर से राणा वाली प्याऊ और गोवर्धन रोड तक वाहनों की कतारें लग गईं। हालात ऐसे बने कि वाहन रेंगते हुए आगे बढ़े। चौराहों पर भक्तों की भीड़ ने रास्तों को जाम कर दिया। सड़कों पर जाम के साथ-साथ मंदिर में भी भक्त खचाखच भरे रहे। लाडली जी मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की कतारें सीढ़ियों से लेकर मंदिर परिसर तक पहुंच गईं।
विज्ञापन


गर्भगृह के बाहर पैर रखने को जगह नहीं मिली। सेवायतों को बार-बार भीड़ संभालनी पड़ी। इस दौरान जयकारों के बीच भक्त अपनी बारी का इंतजार करते रहे। दोपहर होते-होते बाजार मार्ग और मंदिर के रास्तों पर भी जाम जैसे हालात बन गए। दुकानों के आगे खड़े वाहन, भीड़ और संकरी गलियों ने भक्तों की राह को थोड़ी मुश्कित किया। भीड़ और जाम के कारण स्थानीय लोग व व्यापारी परेशान रहे। यहां आए श्रद्धालुओं ने कहा कि होली उत्सव शुरू होने के साथ ही बरसाना में भीड़ और यातायात प्रबंधन को मजबूत करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed