{"_id":"5d71223f8ebc3e93ad103abf","slug":"radha-birthday-mathura-news-agr4042568113","type":"story","status":"publish","title_hn":"रावल में आज जन्मेंगी राधा, होंगे अभिषेक के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रावल में आज जन्मेंगी राधा, होंगे अभिषेक के दर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। राधारानी के गांव रावल में शुक्रवार को राधा जन्मोत्सव मनाया जाएगा। राधारानी मंदिर में सुबह पांच बजे राधा जी के जन्म के दर्शन होंगे।
यमुनापार क्षेत्र में मथुरा से 12 किलोमीटर दूर बलदेव रोड पर यमुना किनारे राधा जी का गांव रावल है। यमुना किनारे बने राधा जी के मंदिर में सुबह 4:30 बजे राधा जी की मंगला आरती होगी, वहीं पांच बजे जन्मोत्सव के दर्शन होंगे।
राधारानी मंदिर के सेवायत ललित मोहन कल्ला मुखिया, व्यवस्थापक राहुल कल्ला ने बताया कि आज राधा जी का जन्माभिषेक 125 किलो पंचामृत से होगा। सुबह 5:30 से छह बजे तक अभिषेक के दर्शन होंगे। 8:30 बजे शृंगार के दर्शन होंगे। इसकेे बाद बधाई गायन होगा और प्रसाद बांटा जाएगा। महावन स्थित गौड़ीय समाज द्वारा राधा जन्मोत्सव की चाव आएगी। इसमें श्रद्धालु भजन, संकीर्तन व नृत्य करेंगे। सात सितंबर को दोपहर 12:30 बजे से भजन सम्राट रसिका पागल की भजन संध्या होगी।