{"_id":"69c3f0e95288e659f60a0509","slug":"queues-of-vehicles-form-at-petrol-pumps-amidst-lpg-shortage-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अफवाहों के बीच पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, दिनभर लगी रही वाहनों की कतार; बुलानी पड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अफवाहों के बीच पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, दिनभर लगी रही वाहनों की कतार; बुलानी पड़ी पुलिस
Wed, 25 Mar 2026 08:00 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 25 Mar 2026 08:00 PM IST
सार
गैस किल्लत के बीच अफवाह के चलते पेट्रोल पंपों पर भी भीड़ लग रही है। दिनभर पेट्रोल-डीजल लेने के लिए पेट्रोल पंपों पर वाहनों की कतार लगी रही।
विज्ञापन
पेट्रोल पर लगी भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पिछले दो दिनों से पेट्रोल-डीजल के संकट और लॉकडाउन जैसी अफवाहों से लोग विचलित हो रहे हैं। बुधवार को जलेसर क्षेत्र की पेट्रोल पंपों पर सुबह सात बजे से ही लंबी कतारें लग गईं।
आगरा रोड स्थित सागर ताल के पास पेट्रोल पंप सहित सिकंदराराऊ मार्ग के कुछ पंप पर डीजल-पेट्रोल न होने की बात कही जा रही है। डीजल न मिलने से किसान भी परेशान हैं। सकरा निवासी अभय और पटना निवासी विनोद ने बताया कि अफवाहों के कारण लोग जरूरत से ज्यादा स्टॉक कर रहे हैं, जिससे जरूरतमंदों को तेल नहीं मिल पा रहा। भीड़ को देखते हुए पंपों पर पुलिस की निगरानी रही।
अफवाहों पर ध्यान न दें। डीजल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं है। जलेसर के एक पंप संचालक ने इंटेंट भेजने में देरी कर दी थी। इसलिए वहां सप्लाई भेजने में देर हुई है। - कमलेश कुमार गुप्ता, डीएसओ