फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Questions on the black board, children gave answers on the copies they brought themselves.

Mathura News: ब्लैक बोर्ड पर सवाल, खुद लाईं कॉपियों पर बच्चों ने दिए जवाब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Questions on the black board, children gave answers on the copies they brought themselves.
मथुरा। अधूरी तैयारियों के बीच जिले के परिषदीय विद्यालयों में सोमवार से अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं आरंभ हो गईं। परीक्षाएं कराने के लिए विभाग द्वारा विद्यालयों को कॉपी-पेपर भी उपलब्ध नहीं कराए गए। शिक्षकों ने ब्लैक बोर्ड पर सवाल किए और बच्चों ने बाजार से खरीदकर लाईं कॉपियों पर उत्तर लिखे।
विज्ञापन

प्रदेश भर के परिषदीय विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं संपन्न कराने के लिए 30 अक्तूबर से 10 नवंबर तक का समय दिया गया है। इसके तहत जिले में 6 नवंबर से 10 नवंबर तक यह परीक्षाएं संचालित होनी हैं। यह परीक्षाएं सोमवार से आरंभ हो गईं, लेकिन विभाग द्वारा इसके लिए विद्यालयों में कॉपी-पेपर भी उपलब्ध नहीं कराए गए। न ही विद्यालयों को इन्हें खरीदने के लिए बजट दिया गया। श्
विज्ञापन

ऐसे में प्रधानाध्यापकों के समक्ष परीक्षा संपन्न कराने की दिक्कत खड़ी हो गई तो इनमें से काफी प्रधानाध्यापकों ने बच्चों से ही पांच रुपये वाली टेस्ट कॉपी मंगाई और ब्लैड बोर्ड पर प्रश्न लिखकर कॉपियों पर उनके उत्तर लिखवाए गए। वहीं कुछ प्रधानाध्यापकों ने अपने स्तर से उत्तरपुस्तिकाएं बाजार से मंगवाईं और इन कॉपियों पर ही परीक्षा कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


1 से 5 तक हुई मौखिक परीक्षा

कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों की प्रथम दिन मौखिक परीक्षा आयोजित हुई। वहीं कक्षा 6 से 8 तक प्रथम पाली में कृषि व गृहशिल्प और द्वितीय पाली में खेल व शारीरिक परीक्षा आयोजित की गई।




सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया था कि वह सभी प्रधानाध्यापकों से समन्वय स्थापित कर परीक्षाएं भली भांति संपन्न कराएं। बजट की व्यवस्था शीघ्र ही हो जाएगी।

- सुनील दत्त, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed