{"_id":"95e944d38362dbd549f3723c1abe4cd8","slug":"question-mark-on-expressway-and-highway-security-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो क्या ऐसे होगी एक्सप्रेसवे और हाईवे पर चौकसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तो क्या ऐसे होगी एक्सप्रेसवे और हाईवे पर चौकसी
हिमांशु त्रिपाठी
Updated Mon, 19 Jan 2015 06:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिक ा के राष्ट्रपति बराक ओबामा 27 जनवरी को आगरा आ रहे हैं और उनकी सुरक्षा के लिए जोन में विशेष अलर्ट है। एक सप्ताह से यात्रा के दौरान पत्ता भी नहीं हिल पाने के दावे कर रही पुलिस टोंटा की हत्या से खुद ही हिल गई। इस वारदात से ओबामा की यात्रा के मुद्दे नजर जोन में बनाए जा रहे सुरक्षा घेरे पर भी सवाल खड़े हुए हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा बंदोबस्तों के तहत हाइवे पर स्थित सभी थानों का एक एक अतिरिक्त वाहन दिए गए हैं। फरह, रिफाइनरी, हाइवे, छाता थाने के साथ ही जैंत चौकी को भी वाहन मिला है। 15 प्वाइंट भी चिह्नित किए गए हैं ताकि कोई घटना होने पर तुरंत पुलिस बल पहुंच जाए। एक्सप्रेसवे पर बंकर बनाये गए हैं। तमाम वरिष्ठ अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं।
नेशनल हाइवे पर भी बंकर नजर आते हैं। विगत एक सप्ताह से पुलिस लगातार रेलवे स्टेशन, हाइवे, एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा बेहद सख्त करने का दावा लगातार पुलिस कर रही है। हाइवे पर सुरक्षा घेरा मजबूत होने के बाद भी शनिवार को जेल में हुई गैंगवार में घायल बंदी हाथरस निवासी राजेश टोंटा की पुलिस कस्टडी में हत्या कर दी गई और बदमाश फरार हो गए। पुलिस न हत्या रोक पाई और न उसमें शामिल बदमाशों को दबोच पाई।