फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   PWD,PWD mathura,PWD clerk,PWD clerk transfer,yogesh pawar XEN

एक ही सीट पर वर्षों से चिपके बैठे हैं पीडब्ल्यूडी के बाबू

Tue, 06 Jul 2021 07:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
PWD,PWD mathura,PWD clerk,PWD clerk transfer,yogesh pawar XEN
मथुरा। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड और वित्तीय खंड में वर्षों से बाबू एक ही पटल पर जमे हैं। यहां सरकार की स्थानांतरण नीति का भी कोई फर्क नहीं पड़ता है। कई बार बाबुओं का पटल बदलने की कोशिश की गई लेकिन हर बार बाबू अपनी सीट बचाने में सफल रहे।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार द्वारा विभागों में पारदर्शिता के चलते स्थानांतरण नीति बनाई जाती है। यह नीति जिले में वर्षों से जमे बाबू का स्थानांतरण कर अन्य लोगों को काम करने का मौका देने के लिहाज से बनाई गई है। हालांकि मथुरा के लोक निर्माण विभाग में यह नीति काम नहीं करती है। यहां एक खंड में वर्षों तक बाबू जमे रहते हैं। कई बाबू पंद्रह वर्षों से एक ही पटल में हैं।
विज्ञापन

इनमें से कई बाबू बड़े अधिकारियों तक अपनी पहुंच का लाभ उठाकर अपने करीबी ठेकेदार को पहुंचा रहे हैं। प्रांतीय खंड में ही लगभग आधा दर्जन बाबू 10 से 15 वर्ष से जमे हैं। हालांकि बाबुओं की दबंगई के कारण प्रांतीय खंड अखाड़ा बन चुका है। बता दें कि हाल ही में मारपीट के मामले में दो बाबू अधीक्षण अभियंता आगरा वृत्त ने निलंबित कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग में कोई भी अधिकारी अथवा बाबू अपने खास को टेंडर नहीं दिला सकता है। यह प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन होता है। सरकारी नियमों को लागू किया गया है। शिकायत आने पर जांच भी कराई जाती है। - योगेश पवार, अधीक्षण अभियंता, पीडब्ल्यूडी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed