{"_id":"5da4c7798ebc3e93cc440def","slug":"putla-phunka-mathura-news-agr410649774","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 सभासदों ने दिया सामूहिक इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 सभासदों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
विज्ञापन
मथुरा। कोसीकलां के बल्देगंव चौराहे पर पुतला फूंकते हुए सभासद।
- फोटो : KOSI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा)। नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक सभासदों के विरोध के चलते रद्द करनी पड़ी। चेयरमैन की कार्यशैली से नाराज 17 सभासदों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा डीएम को भेज दिया। बाद में सभासदों ने बलदेवगंज चौराहे पर चेयरमैन का पुतला फूंककर विरोध किया।
चेयरमैन नरेंद्र गुर्जर ने सोमवार को नगर पालिका बोर्ड की बैठक बुलाई थी। इसमें सभासद केपी सिंह, चंदर सिंह पौनियां, नईम, आबिद, दिनेश, जमील , कुंवरपाल, कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि के रुप में नरदेव चौधरी पहुंचे। जबकि अन्य सभासद विरोध के चलते बैठक में नहीं आए। चेयरमैन ने एक घंटे से अधिक समय तक सभासदों का इंतजार किया।
इसके बाद बैठक को रद्द करने की घोषणा कर दी गई। उधर विरोधी सभासदों प्रदीप सांगवान, भगत सिंह, जगदीश अनंत, मनोज आर्य, धर्मचंद, कुसुमलता, समां, आबिद हुसैन, ऊषा देवी, ओमवती, उमराव, अनीता देवी हीरामणि, रमजान सहित 17 सभासदों ने अपना सामूहिक रूप से डीएम को पत्र से इस्तीफा भेज दिया।
विज्ञापन
सभासदों का आरोप है कि चेयरमैन उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं। बोर्ड की बैठक में मिनट बुक उनके सामने नहीं लिखी जाती और न ही उन्हें एजेंडा दिया जाता। इसी को लेकर विरोधी सभासदों ने बल्देवगंज चौराहे पर चेयरमैन का पुतला फूंका और नारेबाजी की।
सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इस बार डंपिंग ग्राउंड का निर्माण कराए जाने की वजह से कुछ विकास कार्यों में रुकावट आई हैं। रुके हुए कार्यों को शीघ्र ही करा दिया जाएगा।
-नरेन्द्र गुर्जर, चेयरमैन, कोसीकलां