{"_id":"5861528a4f1c1b8640eebd82","slug":"puran-prakash-joins-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद में पैसे लेकर दिए जा रहे टिकट: पूरन प्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद में पैसे लेकर दिए जा रहे टिकट: पूरन प्रकाश
अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 26 Dec 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
पूरन प्रकाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलदेव विधानसभा के विधायक पूरन प्रकाश ने रालोद पर बड़ा हमला बोला है। लखनऊ में भाजपा ज्वाइन करने के बाद अमर उजाला से फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि रालोद में पैसे लेकर टिकट दिए जा रहे हैं। एक-एक सीट पर तीन-तीन से पैसा लिया जा रहा है। संगठन के लोगों ने पार्टी को बर्बाद कर दिया है।
पूरन प्रकाश तीन बार के विधायक हैं। दो बार गोवर्धन सीट से विधायक रहे जबकि मौजूदा समय में बलदेव विधानसभा से विधायक हैं। पूरन प्रकाश संगठन की उपेक्षा से खिन्न थे। उनका कहना है कि पार्टी के लोग महत्व नहीं दे रहे हैं। कार्यक्रमों की जानकारी तक नहीं दी जाती है। हालांकि उनके भाजपा में जाने की चर्चाएं तो एक महीने से चल रही थीं लेकिन सोमवार को इन चर्चाओं पर विराम लग गया।
विधायक ने लखनऊ से फोन करके बताया कि उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली है। इसके साथ ही रालोद पर खूब आरोप लगाए। कहा कि वह उपेक्षा के कारण काफी खिन्न थे। कई दफा वरिष्ठ नेताओं तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश की लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
मौजूदा विधायक होने के बावजूद पार्टी कार्यक्रमों का बुलावा नहीं दिया जाता था। विधायक ने आरोप लगाया कि स्थानीय स्तर पर पार्टी के नेताओं ने तीन लोगों से टिकट के पैसे पकड़ रखे हैं। जो ज्यादा पैसा दे देगा उसे टिकट मिल जाएगा। सब जानते हैं कि टिकट बेचे जा रहे हैं।