फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   punjab bank robbery two accused arrested in mathura

UP: पंजाब में बैंक डकैती करने वाले दो गिरफ्तार...36 लाख रुपये लूटे, कर्मचारियों के मोबाइल तक ले गए थे बदमाश

Wed, 11 Jun 2025 09:03 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 11 Jun 2025 09:03 PM IST
सार

पिस्टल के बल पर गार्ड समेत अन्य बैंक कर्मियों को बंधक बना लिया था। बदमाश बैंक के कैश रूम में रखी 36 लाख रुपये की नकदी और बैंक कर्मियों के मोबाइल फोन अपने साथ ले गए थे।

विज्ञापन
punjab bank robbery two accused arrested in mathura
पकड़े गए बदमाश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के थाना कपूरथला स्थित एचडीएफसी बैंक की रिहानाजटा में 30 मई को तीन नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाश पिस्टल दिखाकर 36 लाख रुपये की नकदी, बैंककर्मियों के मोबाइल फोन ले गए थे। इस मामले में एसओजी, गोविंद नगर और पंजाब पुलिस ने बुधवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटी गई नकदी और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
विज्ञापन


एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि पंजाब के जिला कपूरथला के थाना मेटियाना के रिहानाजटा स्थित एचडीएफसी बैंक के अंदर तीनों नकाबपोशों ने अंदर प्रवेश किया। पिस्टल के बल पर गार्ड समेत अन्य बैंक कर्मियों को बंधक बना लिया था। बदमाश बैंक के कैश रूम में रखी 36 लाख रुपये की नकदी और बैंक कर्मियों के मोबाइल फोन अपने साथ ले गए थे।
विज्ञापन


विवेचना में पंजाब के जिला जालंधर के थाना कर्रारपुर स्थित कहालवान निवासी नवजोत सिंह, थाना लाबंडा के धालीवाल कदीयान निवासी जोरावर सिंह का नाम प्रकाश में आए। एसओजी प्रभारी राकेश यादव को बुधवार को दोनों बदमाशों के गोविंद नगर थाना क्षेत्र में होने की सूचना मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: कासगंज जिला जेल परिसर में दुष्कर्म...रात में गेट तोड़कर घुसा सहकर्मी, महिला वार्डर से की दरिंदगी
 

एसएसपी के आदेश पर एसओजी, गोविंद नगर और पंजाब पुलिस ने दोनों आरोपियों को राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित नया बस स्टैंड गोकुल रेस्टोरेंट के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में इनके कब्जे से दो लाख 20 हजार की नकदी, 5 मोबाइल फोन और इनोवा कार बरामद की है। गिरफ्तारी के बाद पंजाब पुलिस दोनों आरोपियों को अपने साथ ले गई।

धार्मिक नगरी होने के कारण छिपने के लिए चुना मथुरा
पंजाब में बैंक डकैती में शामिल बदमाशों ने पुलिस से छिपने के लिए मथुरा को चुना। पूछताछ में उन्होंने बताया कि मथुरा मंदिरों के साथ धार्मिक नगरी है। यहां यदि वह छिपने को स्थान मिल जाए तो वह गिरफ्तारी से बच सकते हैं। कुछ दिन बाद पुलिस की कार्रवाई ठंडी पड़ जाएगी तो वापस पंजाब लौट जाएंगे। उन्होंने बताया कि डकैती के लिए उन्होंने वरना कार का इस्तेमाल किया था। डकैती के बाद बदमाशों ने कार को छिपा दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों शातिर लुटेरे हैं। पंजाब में इनके खिलाफ कई विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, दोनों कई बार जेल भी जा चुके हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed