{"_id":"583098894f1c1b5c568fdf70","slug":"publicity-of-notbandi-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी पर मचे ‘तूफान’ को संभालने उतरा संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी पर मचे ‘तूफान’ को संभालने उतरा संघ
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 19 Nov 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
मथुरा में नोट बदलने को लगी लाइन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी पर मचे सियासी ‘तूफान’ को थामने के लिए अब संघ मैदान में उतर आया है। संघ के प्रचारक पब्लिक के बीच जाकर 1000 और 500 के नोट बंद होने के फायदे गिनाएंगे। स्वयंसेवकों की फौज भी नोटबंदी की मार्केटिंग करते हुए प्रधानमंत्री की इस आर्थिक सर्जिकल स्ट्राइक से लोगों को जोड़ेगी।
केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले पर सियासी घमासान मचा हुआ है। विपक्ष ने तीखे तेवर कर लिए हैं। जगह-जगह हंगामे हो रहे हैं। शादियां टल गई हैं। लोगों के पास घर की जरूरत पूरा करने के लिए भी पैसा नहीं बचा है। लोगों की मौत भी हो चुकी है।
अदालत तक मामला पहुंच गया है। इन सब स्थितियों को देखते हुए अब संघ भी मैदान में कूद गया है। संघ के प्रचारक अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर लोगों से बात करेंगे। नोटबंदी से होने वाले फायदे लोगों को बताए जाएंगे। किस तरह से कालाधन वालों की टेंशन बढ़ रही है और आम आदमी को क्या क्या लाभ होने जा रहे हैं इन सभी बिंदुओं पर सिलसिलेवार जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
संघ में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रचारक पदम सिंह ने बताया कि स्वयंसेवकों को लोगों की मदद के लिए लगा दिया गया है। स्वयंसेवक बैंकों के आसपास लाइन लगवा रहे हैं। जो लोग परेशानी होने पर हंगामा करते हैं उन्हें समझाया जा रहा है। लोगों को बताया जा रहा है कि यह कुछ दिन की परेशानी है बाद में हालात सुधर जाएंगे। जब पैसा मार्केट में पहुंचेगा तो महंगाई भी काफी कम हो जाएगी। शाखाओं में भी इस बिंदु पर नियमित चर्चा की जा रही है। शाखा में आने वाले स्वयंसेवक भी अपने-अपने क्षेत्रों में नोटबंदी के फैसले की मार्केटिंग करेंगे।
आज से शुरू होगा 12 जिलों का शिक्षा वर्ग
रविवार से सौंख रोड पर स्थित कढ़ेरा विद्या मंदिर में ब्रज प्रांत के आगरा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, फीरोजाबाद, एटा, मैनपुरी, कासगंज, बरेली, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर और बदायूं जिले का शिक्षा वर्ग शुरू हो रहा है।
इस शिक्षा वर्ग में संघ के वह स्वयंसेवक बुलाए गए हैं जिनकी उम्र 40 से 65 साल के बीच है। 9 दिसंबर तक यह शिक्षा वर्ग चलेगा। दीनदयाल धाम के निदेशक पदम सिंह ने बताया कि इस बार प्रयोग के तौर इस वर्ग को शुरू किया जा रहा है। अगर सफल रहा तो मेरठ और कानपुर प्रांत में भी कराया जाएगा। इस शिक्षा वर्ग में स्वयंसेवकों को स्वस्थ रहने के तो टिप्स दिए ही जाएंगे कई विषयों पर चिंतन भी किया जाएगा।