{"_id":"6924bcaf9e90b862320fc913","slug":"public-utility-works-will-be-monitored-mathura-news-c-161-1-vrn1004-100602-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: जन सुविधाओं से जुड़े कार्यों की होगी मॉनिटरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: जन सुविधाओं से जुड़े कार्यों की होगी मॉनिटरिंग
विज्ञापन
वृंदावन। नगर आयुक्त ने लक्ष्मण शहीद स्मारक स्थित अपने कार्यालय में वृंदावन जोन के पार्षदों के साथ बैठक कर उनके क्षेत्रों में विकास कार्यों में आ रही रुकावट के संबंध में जानकारी ली। पार्षदों ने अधर में लटके रंगजी क्षेत्र में स्मार्ट सिटी के कार्य, डाक बंगले में लंबे समय से जमे लोगों के भवनों को खाली कराने, गढ़ेला बाग को बिना बोर्ड प्रस्ताव के ठेकेदार को आवंटित कर देने और पथ प्रकाश एवं सड़कों के निर्माण संबंधी मुद्दे रखे।
नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों से फाइल तलब कर विकास कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी। प्रत्येक कार्य की लगातार मॉनिटरिंग की जाए। नगर आयुक्त जग प्रवेश के सामने उपसभापति मुकेश सारस्वत ने गोधूलि पुरम, कैलाश नगर के मार्ग के निर्माण का प्रस्ताव रखा। वहीं पार्षद शशांक शर्मा ने डांकबंगले में लंबे अरसे से जमे लोगों से निगम की संपत्ति को मुक्त कराने और गढ़ेला बाग को अवैध रूप से आवंटित किए जाने के मामले में दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि इन दोनों ही स्थानों के आवंटन निगम द्वारा निरस्त किए जाएं, ताकि निगम की संपत्ति कब्जा मुक्त हो सके और जनहित के कार्य में आ सके।
इसके अलावा पार्षदों ने नगर में निर्माण कार्य, जलकल संबंधी समस्याएं, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, अतिक्रमण एवं साफ-सफाई में सुधार की मांग की। नगर आयुक्त ने नगर में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्माण, जलकल, पथ प्रकाश विभाग के अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके बाद नगर आयुक्त ने परिक्रमा मार्ग वराह घाट तिराहा से रितेश्वर महाराज आश्रम तक निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क निर्माण की गुणवत्ता परखी। उन्होंने ठेकेदार को नाली निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप करने के निर्देश दिए। बैठक में उपसभापति मुकेश सारस्वत, सुमित गौतम, राजू, शशांक शर्मा, स्वरूप किशोर, पंकज अरोड़ा, घनश्याम चौधरी एवं नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।