फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   protest of shikshamitra in mathura

कलक्ट्रेट पहुंचे शिक्षामित्र, धरने में महिला हुई बेहोश

Wed, 16 Sep 2015 08:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Wed, 16 Sep 2015 08:51 PM IST
विज्ञापन
protest of shikshamitra in mathura
सैकड़ों शिक्षामित्रों ने अपना समायोजन रद्द किए जाने के विरोध में बुधवार को कलक्ट्रेट स्थित वट वृक्ष के नीचे विशाल धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस दौरान एक महिला शिक्षामित्र बेहोश हो गई। यह देख धरना स्थल पर हड़कंप मच गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


यह धरना प्रदर्शन उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ और आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले किया गया। जिलाध्यक्ष खेम सिंह चौधरी, दुष्यंत सारस्वत, मुकेश उपाध्याय और संजय सिसौदिया ने बताया कि एसीईटी ने उत्तराखंड, महाराष्ट आदि राज्यों के लिए अपने नियमों में संशोधन किया है, तो उसे उत्तर प्रदेश के मामले में भी यही रुख अपनाते हुए संशोधन करना चाहिए।
विज्ञापन


प्रदेश के युवा शिक्षामित्रों ने मात्र 2250 से लेकर 3500 रुपये में ही प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा दी है। अब हाईकोर्ट के इस निर्णय से सभी शिक्षामित्रों के समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। धरना देने वालों में हाकिम सिंह, मुंशिफ अली, सतेंद्र कुमार, पंकज कुमार, तेजवीर सिंह, राजकुमार चौधरी, रमाकांत सिंह, संजय कटारा, श्रीकांत शर्मा, प्रिया शर्मा, विजयपाल, कमल चौधरी, पूजा चौधरी, शोभा चौधरी, आशा रानी, सीमा, मालती, विमलेश, अनीता शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला शिक्षामित्र की तबियत बिगड़ी
कलक्ट्रेट स्थित विशाल धरना प्रदर्शन के दौरान एक महिला शिक्षामित्र रेखा देवी प्राथमिक विद्यालय नगला बुर्ज राया की अचानक तबियत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई। यह देखकर धरनास्थल पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां करीब दो घंटे बाद महिला को होश आया। इसके बाद शिक्षामित्रों की जान में जान आई।


वाराणसी कूच करेंगे शिक्षामित्र
शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष संजय सिसौदिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रवार को वाराणसी में कार्यक्रम है। प्रांतीय पदाधिकारियों ने वहां पीएम मोदी से मिलने का कार्यक्रम तय किया है। इसके लिए जिले से करीब 24 शिक्षामित्र गुरुवार को वाराणसी के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed