{"_id":"3bfdc73a3daf5022e380de9ed6f5cd3e","slug":"protest-of-farmers-in-mathura-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट पहुंचे गोकुल बैराज प्रभावित किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलक्ट्रेट पहुंचे गोकुल बैराज प्रभावित किसान
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Thu, 08 Oct 2015 08:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोकुल बैराज प्रभावित किसानों ने गुरुवार को प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट में डीएम की गैर मौजूदगी के कारण डिप्टी कलक्टर मेघा गर्ग को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने उन्हें मुआवजा मिलने में पैदा हो रही दुश्वारियों से अवगत कराया।
किसानों का नेतृत्व कर रहे भाजयुमो प्रदेश महासचिव कुंवर सिंह ने डीएम चैंबर में डिप्टी कलक्टर मेघा गर्ग को बताया कि रावल में पटवारी और तहसीलदार ने उनसे पैसे की मांग की थी। मांग पूरी न होने पर अधिग्रहण की प्रक्रिया के बीच किसानों को नोटिस भेजे गए। किसानों ने बताया कि पटवारी और कानूनगो जल में डूबी हुई जमीन की मेड़बंदी की बात कर रहे हैं, जो डूब क्षेत्र में संभव नहीं है।
इसके अलाव कुंवर सिंह निषाद ने डिप्टी कलक्टर को बताया कि गोकुल बैराज डूब क्षेत्र के 17 साल पुराने मुआवजा के लिए आंदोलन की अगुवाई करने वाले लोगों को परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
नरेगा बाबा और मानसिंह के मुआवजा फीडिंग में अड़चन डाली जा रही है। इस पर डिप्टी कलक्टर ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या को डीएम के समक्ष रखते हुए निराकरण कराने का प्रयास करेंगी। इस दौरान प्रवीन चौधरी, अनुज निषाद, सुंदर लाल छौंकर, किशन सिंह, पीतम सिंह, बंगाली, मोहन सिंह, विनय लाल, राम खिलाड़ी, नवाब सिंह आदि किसान मौजूद थे।