{"_id":"7efca909665541e6f39831cbe34d123e","slug":"protest-in-front-of-ssp-residence-in-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर की बरामदगी न होने पर घेरा एसएसपी आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर की बरामदगी न होने पर घेरा एसएसपी आवास
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 13 Feb 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलदेव के समीपवर्ती गांव ततरौता नगला भल्ला निवासी एक लापता किशोर की बरामदगी न होने से गुस्साए गांववासियों ने गुरुवार को एसएसपी आवास का घेराव कर दिया। विधायक पूरन प्रकाश के नेतृत्व में पहुंचे गांव के लोग आवास के अंदर घुस गए। इसके बाद एसएसपी ने 24 घंटे के अंदर किशोर की बरामदगी का आश्वासन दिया है।
थाना बलदेव के गांव ततरौता नगला भल्ला निवासी भूरी सिंह का पुत्र रवि छह फरवरी को सुबह घर से सामान लेने के लिए फरह गया था। उसके बाद से ही उसका कोई पता नहीं है। परिजनों ने काफी तलाश करने के बाद आठ फरवरी को थाना बलदेव में एफआईआर दर्ज करा दी।
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस किशोर का पता नहीं लगा सकी है। स्थानीय पुलिस की कार्यशैली से गुस्साए गांव के लोगों ने गुरुवार को सुबह से ही एसएसपी आवास का घेराव कर दिया। एसएसपी मंजिल सैनी ने उन्हें आश्वस्त किया कि शीघ्र ही बालक को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद भी गांव के लोग नहीं माने और गोकुल विधायक पूरन प्रकाश के नेतृत्व में एसएसपी आवास के अंदर घुस गए। यहां उन्होंने धरना दे दिया। एसपी क्राइम और एसओ बलदेव के समझाने पर भी ग्रामीण नहीं माने। वीडियो कांफ्रेसिंग के बाद फिर से आवास पहुंची एसएसपी मंजिल सैनी ने 24 घंटे के अंदर किशोर की बरामदगी का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग वापस चले गए। इस दौरान रालोद जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह सिकरवार, एनपी सिंह भरंगर, रामवीर सिंह भरंगर, राजपाल सिंह, बुद्धा सिंह प्रधान, जला सिंह आदि उपस्थित थे।