फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   protest ended in banke bihari temple

‘मंदिर अधिग्रहण पर रुख स्पष्ट करे प्रदेश सरकार’

Sat, 12 Dec 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन Updated Sat, 12 Dec 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
protest ended in banke bihari temple
केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण राज्य मंत्री साध्वी निरंजना ज्योति ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर का अधिग्रहण करने के प्रस्ताव का विरोध किया है। उन्हाेंने कहा कि प्रदेश सरकार को अपनी स्थित स्पष्ट करनी चाहिए। किसी भी कीमत पर ठाकुर बांके बिहारी मंदिर का अधिग्रहण नहीं होने देंगे।
विज्ञापन


शनिवार को बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के बाद रमणरेती स्थित ब्रजबिहार में केंद्रीय मंत्री ने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बांकेबिहारी मंदिर और विंध्यवासिनी मंदिर के अधिग्रहण का प्रस्ताव लाना ही सपा शासन में हिंदू धर्मावलंबियों के साथ धोखा है।
विज्ञापन


सपा आजम खां और वर्ग विशेष को खुश करने के लिए मंदिर अधिग्रहण का प्रस्ताव को लेकर आई लेकिन हिंदुओं की एकता को देखकर अपने पैर पीछे खींच लिए। उन्होंने कहा कि वृंदावन के गोस्वामी और धर्म रक्षा संघ के बैनर तले चला आंदोलन और क्रमिक अनशन किन हालातों में समाप्त हुआ, सरकार यह भी स्पष्ट करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कानून की लड़ाई अदालत में लड़ी जाएगी न कि संसद में। कांग्रेस आज पूरे देश से नाकारी जा चुकी है इसलिए कांग्रेसी संसद सत्र के दौरान हंगामा कर रहे हैं। इस अवसर पर बांकेबिहारी मंदिर के सेवायतों ने अधिग्रहण संबंधी एक ज्ञापन केंद्रीय मंत्री निरंजना ज्योति को सौंपा।


उन्होंने गोस्वामियों और वृंदावनवासियों का पक्ष प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के सामने रखने की बात कही। इस अवसर पर बांकेबिहारी मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष घनश्याम गोस्वामी, नरेंद्र गोस्वामी, आचार्य गोपी गोस्वामी, श्रीनाथ गोस्वामी, गोपेश गोस्वामी, आभास गोस्वामी, श्यामबिहारी गोस्वामी, मेघ श्याम गौतम, कुंवर सिंह निषाद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed