फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   protest by teachers in mathura

शिक्षकों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Thu, 04 Feb 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 04 Feb 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
protest by teachers in mathura
प्राथमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर सैकड़ों शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित 20 सूत्रीय ज्ञापन विशेष भूमि अध्यापति अधिकारी राम सेवक द्विवेदी और उपजिलाधिकारी अंजनी कुमार ने को सौंपा।
विज्ञापन


पुरानी पेंशन 2004 बैच की जीपीएफ  कटौती, गैर शैक्षणिक कार्यों में ड्यूटी न लगाने, अंतर्जनपदीय स्थानांतरण, पदोन्नति पर 17140-18150 मूल वेतन, मृतक आश्रित नियुक्ति, दो से अधिक बच्चों पर सीसीएल, पति-पत्नी दोनों को एचआरए, बीमा राशि बढ़ाने समेत शिक्षकों की अन्य लंबित मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्रदेश के सभी जिलों में प्रदर्शन का ऐलान किया था।
विज्ञापन


जिले में शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रामकृष्ण रावत और मंत्री लायक सिंह के नेतृत्व में परिषदीय शिक्षकों ने जिला मुख्यालय पर एकत्रित होकर आक्रोश प्रकट किया। रामकृष्ण रावत ने बताया कि शिक्षकों के शोषण की किसी भी सरकारी योजना को सहन नहीं किया जाएगा और उसका पुरजोर विरोध संघ करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री लायक सिंह और संरक्षक अशोक लवानियां ने कहा कि यदि सरकार अब भी शिक्षकों की मांग पर गौर नहीं करती है तो 16 मार्च को प्रदेश के शिक्षक लखनऊ में डेरा डालेंगे। प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष अजयकृष्ण सारस्वत ने भी शिक्षकों को संबोधित किया।


इस दौरान सरोज शर्मा, महेश अग्रवाल, सरिता, अवधेश, कौशल किशोर, गौरव यादव, दिनेश चौधरी, राजेश चौधरी, उपेन्द्र पांडेय, मुकेश उपाध्याय, पुनेन्द्र, दीपक तिवारी, अशोक सोलंकी, भुवनेश, जयपाल, हरीश, ललित आदि शिक्षक शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed