फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   protest by saints in mathura

विप्रा के विरोध में उतरा संत समाज

Fri, 22 Jan 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 22 Jan 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
protest by saints in mathura
एमवीडीए द्वारा परिक्रमा मार्ग में की गई तोड़फोड़ के विरोध में संत समाज और स्थानीय लोग लामबंद हो गए हैं। शुक्रवार को परिक्रमा मार्ग स्थित मोरकुटी पर संतों और स्थानीय लोगों ने इस संबंध में बैठक आयोजित की।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता करते हुए स्वामी रामदेवानंद महाराज ने कहा कि विकास प्राधिकरण पहले तो इन मकानों को बनाने की अनुमति देता है फिर अवैध बताकर तोड़ता है, यह कहां का न्याय है। महंत फूलडोल महाराज ने कहा कि विकास प्राधिकरण वृंदावन का विनाश करने के लिए बना है। वृंदावन में पैसे वालों की बड़ी बड़ी अवैध इमारतें घूस खिलाकर बन रही है लेकिन गरीब तबके के लोगों के मकानों को तोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन


रामजीवन दास महाराज ने कहा कि परिक्रमा मार्ग में जिन लोगों ने अपने आश्रम, दुकान और मकान बनाए हैं, वे सब मध्यमवर्गीय लोग हैं। अगर विकास प्राधिकरण इस तरीके से तोड़ फोड़ करेगा तो बड़ा जनआंदोलन होगा। इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। सपा मथुरा शहर अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा कि गरीबों के साथ की गई तोड़फोड़ की शिकायत कमिश्नर आगरा से करने के साथ पीड़ितों को उचित मुआवजा दिलाने का प्रयास करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर महंत परमेश्वर दास त्यागी, जयराम दास, सत्यभान शर्मा, दयाराम शर्मा, पवन गौतम, विजय चौधरी, राम सैनी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed