{"_id":"57dc3e3f4f1c1b5e48d47815","slug":"protest-at-ssp-office-by-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों का एसएसपी कार्यालय पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों का एसएसपी कार्यालय पर हंगामा
अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 17 Sep 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
संजय इंस्टीट्यूट कालेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्रों ने शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। उन्होंने पीड़ित छात्र और उसके पिता सहित अन्य पर ही छात्रों को धमकाने और लूटपाट के आरोप लगाए। वहीं दूसरी ओर कुछ अभिभावकों ने कालेज प्रबंधन पर छात्रों को अपने हित में प्रयोग करने का आरोप लगाया।
संजय इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के एक छात्र सूर्य प्रताप सिंह पुत्र राजेश प्रताप सिंह ने कालेज के ही पांच छात्रों पर उसके साथ कुकर्म करने, मारपीट करने और ड्रग्स का इंजेक्शन लगाने के आरोप लगाए थे। इसमें शिक्षकों और कर्मचारी को भी षड्यंत्र का हिस्सा बताकर सनसनी फैला दी थी। अब शुक्रवार को इसी प्रकरण में कालेज के छात्रों ने कालेज प्रबंधन के समर्थन में एसएसपी ऑफिस पर हंगामा करते हुए धरना प्रदर्शन किया।
छात्रों ने पीड़ित छात्र, उसके पिता सहित अन्य लोगों पर कालेज में घुसकर छात्रों के साथ मारपीट करने और लूटपाट करने का आरोप लगाते हुए उचित कार्रवाई की मांग की। दूसरी ओर कुछ छात्रों के अभिभावकों ने अमर उजाला को फोन कर नाम न छापने की शर्त पर कहा कि कालेज प्रबंधन पीड़ित छात्र प्रकरण में अब छात्रों का अपने हित में प्रयोग कर रहा है। जबकि कालेज प्रबंधन को पीड़ित छात्र के साथ सहानुभूति दिखाते हुए आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।