{"_id":"65cbe00019afce3c33011c16","slug":"protest-against-the-shortcomings-of-domestic-water-and-sewer-tax-mathura-news-c-369-1-sagr1009-108615-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: गृह-जल और सीवर टैक्स की खामियों का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: गृह-जल और सीवर टैक्स की खामियों का विरोध
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम की तीसरी बोर्ड बैठक में गृह-जल और सीवर टैक्स के नोटिस में खामियों को लेकर पार्षदों ने विरोध किया। पार्षदों ने कहा कि जहां पेयजल और सीवर लाइन नहीं हैं, वहां भी तीनों मदों में टैक्स के नोटिस भेजे जा रहे हैं। इस पर महापौर विनोद अग्रवाल ने कर अदायगी पर दी जाने वाली 10 प्रतिशत छूट की अवधि को 31 मार्च तक बढ़ा दिया।
भाजपा पार्षद दल के नेता चौधरी राजवीर सिंह, पार्षद संजय अग्रवाल, पार्षद वैभव अग्रवाल और सपा पार्षद मुन्ना मलिक ने नगर निगम के जीआईएस सर्वे पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि लोगों के घरों पर गलत बिल भेजे जा रहे हैं। जहां पेयजल की लाइन नहीं है या फिर सीवर लाइन नहीं है, वहां भी गृह कर के साथ-साथ ये दोनों मदों के टैक्स जोड़कर दिए जा रहे हैं। पार्षदों ने मांग की कि जहां सीवर नहीं है, तो उन वार्डों को सीवर टैक्स मुक्त किया जाए।
जिन घरों में पानी नहीं पहुंचं रहा उनसे जलकर न वसूला जाए। ब्याज ज्यादा होने के कारण लोग टैक्स जमा करने में असमर्थ है। हाउस टैक्स के भुगतान में देरी के कारण लोगों का ब्याज भी बढ़ रहा है। ओटीएस लागू होने से शहर की जनता को बड़ी राहत मिलेगी। इस पर महापौर ने कर अदायगी पर दी जाने वाली 10 प्रतिशत छूट की अवधि को 31 मार्च तक बढ़ा दिया। हालांकि पार्षद वैभव अग्रवाल ने कहा कि छूट को बढ़ाया तो गया है, लेकिन यह केवल एक साल के टैक्स पर है, जबकि टैक्स तीन साल का लिया जा रहा है।
विज्ञापन
गंगाजल उपलब्ध कराने की मांग
समाजवादी पार्टी के वार्ड 31 से पार्षद और नेता पार्षद दल मुन्ना मलिक ने इस्लामिया इंटर कॉलेज, दरेसी रोड के पट्टे के नवीनीकरण का प्रस्ताव रखा। उन्होंने वार्ड 31 में गंगा जल उपलब्ध कराने के साथ पूरे वार्ड में नई सीवर लाइन डालने और हाइमास्क लाइटें लगाने की मांग की।
भाकियू ने नगर निगम में किया प्रदर्शन
मथुरा। नगर निगम की बोर्ड बैठक के दौरान भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने सफाई व जर्जर सड़कों की समस्या को लेकर महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी और महानगर संयोजक विजय सिंघल के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। हंगामा देखकर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कार्यकर्ता व पदाधिकारी नारेबाजी करते हुए नगर निगम सभागार के बाहर धरने पर बैठ गए। नगर निगम के अधिकारियों ने समस्या समाधान का आश्वासन दिया, लेकिन आयुक्त को धरना स्थल पर बुलाने की जिद पर अड़े रहे। इस बीच शहर कोतवाल, बंगाली घाट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं उठे।
कुछ देर बाद नगर आयुक्त शशांक चौधरी धरना स्थल पर पहुंचे और समस्याओं को सुनकर एक हफ्ते में समाधान का आश्वासन दिया। भाकियू नेताओं नेे कहा कि समाधान नहीं होने पर नगर निगम कार्यालय परिसर में गाय, भैसें, बकरियां बांधेंगे। महिला जिला अध्यक्ष मीना ठाकुर, राजवीर सिंह नेताजी, दिनेश आनंद पापे, महानगर उपाध्यक्ष करन पाठक और शहर अध्यक्ष मुजाहिद कुरैशी ने कहा कि वार्ड नंबर 18 हंसराज कॉलोनी में सड़क टूटी पड़ी हुई है, गंदगी से बुरा हाल है। बावजूद इसके सफाई कर्मचारी नहीं आते। जयसिंहपुर क्षेत्र गणेश टीला खादर में भी गंदगी का अंबार लगा है।