{"_id":"6852c6bdb4664c8304004f32","slug":"protest-against-kathavachak-pradeep-mishra-and-demand-of-fir-2025-06-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mathura: कथावाचक प्रदीप मिश्रा के खिलाफ फूटा आक्रोश...किया विरोध प्रदर्शन, एसएसपी से की ये मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: कथावाचक प्रदीप मिश्रा के खिलाफ फूटा आक्रोश...किया विरोध प्रदर्शन, एसएसपी से की ये मांग
Wed, 18 Jun 2025 07:34 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 18 Jun 2025 07:34 PM IST
सार
कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने 14 जून को महाराष्ट्र में अपनी शिवकथा के दौरान भगवान चित्रगुप्त के ऊपर अभद्र टिप्पणी की। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
एसएसपी को प्रार्थना पत्र देते लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
भगवान चित्रगुप्त के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर कथा वाचक प्रदीप मिश्रा के खिलाफ बुधवार को एसएसपी कार्यालय पर कायस्थ समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद कथा वाचक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। एसएसपी ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
बुधवार को श्री चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर डॉ. स्वामी सच्चिदानंद के नेतृत्व में कायस्थ समाज के लोग एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसएसपी श्लोक कुमार को कथा वाचक प्रदीप मिश्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने एसएसपी को बताया कि मध्य प्रदेश के जिला सीहोर के कुवेश्वरधाम चितोदिया हेमा निवासी कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने 14 जून को महाराष्ट्र में अपनी शिवकथा के दौरान भगवान चित्रगुप्त के ऊपर अभद्र टिप्पणी की। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अभद्र टिप्पणी के कारण समाज के लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है और उनमें आक्रोश है। इससे पहले भी जून 2024 में ब्रज की लाडली श्री राधारानी पर अभद्र टिप्पणी की थी। इसका विरोध हुआ तो कथावाचक ने भविष्य में पुन: ऐसी गलती न करने का आश्वासन देते हुए माफी मांगी। तब ब्रज के संतों ने माफ किया। मई 2025 में जयपुर में भी सनातन धर्म की महिलाओं के विषय में अभद्र टिप्पणी की। इसका विरोध हुआ तो प्रशासन ने कथा को रोक दिया। इससे स्पष्ट है कि कथावाचक गुप्त एजेंडे के माध्यम से धार्मिक विद्वेष और सामाजिक वैमनस्य फैलाने का कार्य कर रहे हैं। इसके बाद आक्रोशित समाज ने आगरा-मथुरा रोड पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में अभिनव सक्सेना आजाद, सुरेशानंद, गौरानंद, अमित मिश्रा, रोहित पाठक, राकेश सक्सेना, रूचि सक्सेना समेत कायस्थ समाज के लोग शामिल थे।
ये भी पढ़ें-UP: जन्मदिन की पार्टी के बाद खौफनाक हादसा...आंबेडकर पुल से ऐसे फिसल गए तीन दोस्त, एक की मौत; दो की हालत गंभीर
ये भी पढ़ें-UP: जन्मदिन की पार्टी के बाद खौफनाक हादसा...आंबेडकर पुल से ऐसे फिसल गए तीन दोस्त, एक की मौत; दो की हालत गंभीर
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन