फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Property sale deeds could not be executed due to server outage

Mathura News: सर्वर ठप होने से नहीं हुए बैनामे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Property sale deeds could not be executed due to server outage
फोटो सूना पड़ा रजिस्ट्री कार्यालय महावन
महावन। तहसील परिसर स्थित उप निबंधक कार्यालय में बृहस्पतिवार को सर्वर ठप होने के कारण बैनामे कराने पहुंचे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह से ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया बाधित रहने के कारण कार्यालय में एक भी बैनामा नहीं हो सका। दूर-दराज से पहुंचे लोगों को घंटों इंतजार करने के बाद भी मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

आगरा से बैनामा कराने पहुंचे शिशुपाल सिंह ने बताया कि वह बैनामा कराने के लिए महावन रजिस्ट्री कार्यालय आए थे, लेकिन सर्वर ठप होने के कारण प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। काफी देर इंतजार करने के बाद भी उन्हें वापस लौटना पड़ रहा है। इसी प्रकार काफी संख्या में बैनामा कराने के लिए पहुंचे लोगों को बैरंग वापस लौटना पड़ा। उप निबंधक प्रभारी नरेंद्र सक्सेना ने बताया कि शुक्रवार सुबह से ही ऑनलाइन बैनामा रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था बाधित रही। सर्वर में तकनीकी समस्या के कारण रजिस्ट्री संबंधी कार्य नहीं हो सके। करीब 60 बैनामे नहीं हो पाए। व्यवस्था सुचारु होने के बाद ही लंबित बैनामों की प्रक्रिया पूरी हो सकेगी।
विज्ञापन

छाता में भी ई-स्टांप सर्वर ठप होने के कारण शुक्रवार को छाता तहसील परिसर में बैनामा कराने पहुंचे क्रेता और विक्रेताओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। पूरे दिन में मात्र 14 रजिस्ट्री ही हो सकीं, जिससे कार्यालय में दिनभर मायूसी का माहौल रहा। सुबह कार्यालय खुलते ही लोग अपने बैनामा के दस्तावेजों के साथ तहसील परिसर पहुंच गए थे। तय समय पर प्रक्रिया शुरू होनी थी। सब रजिस्ट्रार सुभाष चंद्र ने बताया कि तकनीकी खराबी के चलते ई-स्टांप का सर्वर पूरी तरह डाउन हो गया। सर्वर न चलने की वजह से स्टांप पेपर की ऑनलाइन प्रक्रिया और डिजिटल वेरिफिकेशन का काम ठप। वही बैनामा करने दूर-दराज के ग्रामीण से रजिस्ट्री कराने आए लोग सुबह से ही अपनी बारी आने का इंतजार करते रहे। पूरा दिन बीत जाने के बाद भी जब सर्वर ठीक नहीं हुआ तो लोगों और कर्मचारी परेशान हो गए। 100 से अधिक दस्तावेज वापस लौटे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed