फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Property dealer's only son commits suicide by shooting himself.

Mathura: प्रॉपर्टी डीलर के इकलौते बेटे ने गोली मारकर की आत्महत्या, एक महीने पहले हुई थी शादी

Mon, 22 Dec 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 22 Dec 2025 01:07 AM IST
सार

मथुरा में प्रॉपर्टी डीलर के इकलौते बेटे ने गोली मारकर अपनी जान दे दी। पुलिस को मौके से तमंचा भी मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Property dealer's only son commits suicide by shooting himself.
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के सदर बाजार थाना के नैनापुरम कॉलोनी में प्रॉपर्टी डीलर के इकलौते बेटे ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने मौके से तमंचा समेत अन्य साक्ष्य बरामद किए हैं। युवक की एक माह पहले शादी हुई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


नैनापुरम कॉलोनी निवासी मुकेश कुमार प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं और बिल्डिंग मटेरियल का भी कारोबार है। रोहित (22) उनका इकलौता बेटा था, जिसकी एक माह पहले शादी हुई थी। मुकेश किसी काम से शहर से बाहर गए हैं और रोहित की पत्नी भी मायके में थी। रविवार को रोहित घर पर थे। इसी दौरान अंदर से कमरा बंद करके तमंचा से सिर में गोली मार ली। वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। 
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कमरे का गेट दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। परेशान होकर उन्होंने खिड़की से झांक कर देखा तो रोहित लहूलुहान जमीन पर पड़ा था। लोगों ने पुलिस को सूचना दी और गेट तोड़कर रोहित को निजी अस्पताल ले कर गए, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद रविवार देर रात पत्नी व पिता भी मौके घर पहुंच गए। सीओ सिटी प्रभारी अनिल कपरवान ने बताया अभी आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed