फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Property dealer was kidnapped in order to hand over fake notes after losing in gambling

Mathura News: जुए में हार पर नकली नोट थमाने की रार में हुआ था प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Property dealer was kidnapped in order to hand over fake notes after losing in gambling
मथुरा। शहर कोतवाली के नया बस अड्डा के पास से बृहस्पतिवार शाम प्रॉपर्टी डीलर केके अग्रवाल के अपहरण के पीछे का राज शनिवार को आरोपियों ने उगला।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह केके अग्रवाल संग चौकड़ी जुआ खेल रहे थे। उसमें 3.50 लाख रुपये की हार पर केके अग्रवाल पुलिस का भय दिखाकर उन्हें असली नोटों के बीच में नकली नोट (चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया के नाम से बच्चों के खेलने वाले नोट) थमाकर भाग गया था। बबलू के जरिये उसे बुलाया और पैसे उगाने के लिए कार में डालकर ले गए थे। खुलासा करने वाली टीम को एसएसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने शनिवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि केके अग्रवाल (सिंघल) व अपहरणकर्ता काला उर्फ खुर्शीद पूर्व से परिचित है। इन लोगों का आपस में जुए के रुपयों के लेनदेन का विवाद प्रकाश में आया है। काला के साथ ही गिरफ्तार जुनैद उर्फ वकील निवासी गांव आकेडा, गुहाना, नूंह, हरियाणा को शुक्रवार शाम रेलवे रोड माल गोदाम के पास से गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन

इनके कब्जे से केके अग्रवाल को छुड़ाया था। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। अपहरण में शामिल इनके साथी फुरखान निवासी गांव आकेडा, गुहाना, नूंह, हरियाणा और इसी के गांव के आरिफ व केके अग्रवाल के कारोबारी साझेदार एवं अपहरण का सूचनादाता बबलू उर्फ हरीश कौशिक निवासी पुष्पांजली, हाईवे की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के फेंके जाल में फंस गए अपहरणकर्ता
पुलिस ने इस प्रकरण में अपहरणकर्ताओं को पकड़ने के लिए लालच का जाल फेंका, जिसमें वह फंस गए और पुलिस ने दबोच लिया। इंस्पेक्टर रवि त्यागी, छोटेलाल और स्वाट प्रभारी अभय शर्मा को जैसे ही लेनदेन के विवाद और केके अग्रवाल की पत्नी को 3.50 लाख रुपये की मांग संबंधी फोन आने की बात पता लगी।

उन्होंने केके अग्रवाल की पत्नी के जरिये कहलवाया कि उनके पास रकम नकद में नहीं है। बैंक खाते से ट्रांसफर कर दी जाएगी। लालच में आरोपी फंस गए और क्यूआर कोड भेज दिया। इस कोड को पुलिस ने ट्रेस करते हुए आरोपियों की कुंडली निकाल ली। खाते में 2 लाख रुपये भी ट्रांसफर कराए, जिससे की आरोपियों को शक न हो। इसके बाद उनको डेढ़ लाख रुपये कैश देने की बात कहकर बुलाया। इसके बाद आरोपी दबोच लिए गए। पुलिस ने बैंक खाते में भेजी दो लाख रुपये की धनराशि को फ्रीज कराते हुए बतौर साक्ष्य इस ट्रांजेक्शन को मुकदमे में शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed