फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   proper work in mathura collectorate from today

18 दिन बाद आज से पटरी पर लौटेगा सरकारी कामकाज

Thu, 21 Apr 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 21 Apr 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
proper work in mathura collectorate from today
ऑफिस - फोटो : demo pics
कलक्ट्रेट सहित सभी तहसीलों में 18 दिन बाद शुक्रवार से सरकारी कामकाज पटरी पर लौटेगा। प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद सदर तहसील पर हमले के बाद जवाहर बाग को खाली कराने के लिए चल रही हड़ताल समाप्त हो गई है।
विज्ञापन


चार अप्रैल को सदर तहसील पर अचानक हुए हमले के बाद कर्मचारियों ने जिले में सरकारी कामकाज ठप कर दिया था। इस घटना के विरोध स्वरूप कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट सहित सभी तहसीलों में ताले डाल दिए गए। वटवृक्ष के नीचे प्रत्येक दिन नारेबाजी का दौर चला। हालात देखते हुए वादकारियों ने तहसीलों और कलक्ट्रेट परिसर में बैठे अफसरों के पास आना बंद कर दिया। इस स्थिति से निपटने में प्रशासनिक अफसरों को लंबा वक्त लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खासकर तहसीलों में लेखपालों के काम पर लौटने से सरकारी मशीनरी को गति मिलेगी। अधिकांश समस्याओं का निराकरण लेखपालों के माध्यम से ही होना है। हालांकि 18 दिन की हड़ताल से कार्य की अधिकता कर्मचारियों के साथ अफसरों पर भी रहेगी, लेकिन यह स्थित अगले एक-दो दिन बाद सामान्य हो जाएगी।


ऐसे में विभिन्न कार्यों के लिए हड़ताल खत्म होने का इंतजार कर रहे वादकारियों को भी राहत मिलेगी। एडीएम वित्त महेंद्र प्रकाश का कहना है कि अब सब कुछ सामान्य हो जाएगा। लेखपाल शुक्रवार को काम पर लौट आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed