{"_id":"5718cc114f1c1bbc638b49ef","slug":"proper-work-in-mathura-collectorate-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 दिन बाद आज से पटरी पर लौटेगा सरकारी कामकाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 दिन बाद आज से पटरी पर लौटेगा सरकारी कामकाज
अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 21 Apr 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
ऑफिस
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलक्ट्रेट सहित सभी तहसीलों में 18 दिन बाद शुक्रवार से सरकारी कामकाज पटरी पर लौटेगा। प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद सदर तहसील पर हमले के बाद जवाहर बाग को खाली कराने के लिए चल रही हड़ताल समाप्त हो गई है।
चार अप्रैल को सदर तहसील पर अचानक हुए हमले के बाद कर्मचारियों ने जिले में सरकारी कामकाज ठप कर दिया था। इस घटना के विरोध स्वरूप कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी।
कलक्ट्रेट सहित सभी तहसीलों में ताले डाल दिए गए। वटवृक्ष के नीचे प्रत्येक दिन नारेबाजी का दौर चला। हालात देखते हुए वादकारियों ने तहसीलों और कलक्ट्रेट परिसर में बैठे अफसरों के पास आना बंद कर दिया। इस स्थिति से निपटने में प्रशासनिक अफसरों को लंबा वक्त लगा।
विज्ञापन
खासकर तहसीलों में लेखपालों के काम पर लौटने से सरकारी मशीनरी को गति मिलेगी। अधिकांश समस्याओं का निराकरण लेखपालों के माध्यम से ही होना है। हालांकि 18 दिन की हड़ताल से कार्य की अधिकता कर्मचारियों के साथ अफसरों पर भी रहेगी, लेकिन यह स्थित अगले एक-दो दिन बाद सामान्य हो जाएगी।
ऐसे में विभिन्न कार्यों के लिए हड़ताल खत्म होने का इंतजार कर रहे वादकारियों को भी राहत मिलेगी। एडीएम वित्त महेंद्र प्रकाश का कहना है कि अब सब कुछ सामान्य हो जाएगा। लेखपाल शुक्रवार को काम पर लौट आएंगे।