फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   program on world cancer day

कैंसर के बाद भी है जिंदगी...

Thu, 04 Feb 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 04 Feb 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
program on world cancer day
नयति हेल्थकेयर ने यहां एक समारोह में कैंसर मुक्त भारत के लिए ‘होप फॉर कैंसर’ विजन पेश किया। इसके तहत अभियान चलाकर समाज में जागरूकता बढ़ाकर कैंसर की रोकथाम पर शिक्षित किया जाना है।
विज्ञापन


गुरुवार को समारोह में कैंसर से लड़कर जिंदगी सहेजने वालों को लोगों से रूबरू कराया गया। जिंदगी के इन विजेताओं ने कैंसर से अपनी लड़ाई को इंगित करते हुए संदेश दिया, कैंसर का मतलब मौत नहीं है।
विज्ञापन


समारोह में नयति ग्रुप की चेयरपर्सन नीरा राडिया ने कहा कि प्रदेश में कैंसर एक बहुत बड़ी चुनौती बनकर सामने आ रहा है। पूरे देश में सबसे ज्यादा कैंसर के मामले यूपी से ही आ रहे हैं। नयति हेल्थकेयर के ब्रज क्षेत्र में लगाए गए मेडिकल शिविरों का भयावह सच ये है कि यहां 11 हजार रोगियों के परीक्षण में 3 हजार में कैंसर के लक्षण पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैनपुरी में ही 60 में से 22 लोगों को कैंसर पाया गया है।  उन्होंने बताया कि नयति सेंटर ऑफ  एक्सिलेंस फॉर कैंसर का ये मिशन है कि देश के छोटे शहरों, कस्बों और गांवों में रहने वाले हर कैंसर पीड़ित को विश्वस्तरीय उपचार मिले।


समारोह में कैंसर से जंग जीत चुके लोगों को सम्मानित किया गया। इसमें मेजर जनरल सीपी सिंह, लखनऊ से आए जयप्रकाश, मुंबई के ऋषभ, ग्रुप कैप्टन शर्मा, रीटा भल्ला, सुरेंद्र महेंद्रु, गुड़गांव से आईं श्रीमती त्यागी, दिल्ली की विनीता बत्रा, जम्मू से आईं नरेश, डा. पारीख, प्रेम सागर, पंकज मिश्रा को सम्मानित किया गया।

नयति हेल्थकेयर के सीईओ मेडिकल सर्विस डा. आरके मणि, डा. एके धर, विधायक प्रदीप माथुर, पूर्व मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed