{"_id":"582b488d4f1c1b61368fefff","slug":"prof-ramesh-chandra-will-be-honoured-in-vetrinery-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोफेसर रमेश चंद्र को दी जाएगी मानद उपाधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रोफेसर रमेश चंद्र को दी जाएगी मानद उपाधि
अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 15 Nov 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
कुलपति प्रो. केएमएल पाठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान के छठवें दीक्षांत समारोह में भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई देगी। छात्र धोती-कुर्ता और छात्राएं साड़ी में नजर आएंगी। अतिथि धोती-कुर्ता के साथ स्वाफा भी बांधेंगे।
17 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता प्रदेश के राज्यपाल और कुलाधिपति रामनाईक करेंगे। मुख्य अतिथि नीति आयोग के सदस्य प्रोफेसर रमेशचंद्र और विशिष्ट अतिथि प्रदेश के पशुधन मंत्री जियाउद्दीन रिजवी रहेंगे। कुलपति प्रो. केएमएल पाठक ने बताया कि मुख्य अतिथि प्रोफेसर रमेश चंद्र को विश्वविद्यालय मानद उपाधि प्रदान करेगा।
इसके अलावा पीएचडी के 10 छात्र-छात्राएं, एमवीएससी के 23, बीवीएससी एंड एएच के 40 और एमएससी बायोटेक के चार छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की जाएगी। छह पदक विभिन्न क्षेत्र की उपलब्धि के लिए छात्रों को प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
कुलपति ने इस दौरान विश्वविद्यालय में संचालित विभिन्न शैक्षणिक और शोध संबंधी गतिविधियों की भी जानकारी दी। उन्होंने कम्युनिटी हॉल, छात्रावास सहित निर्मित होने वाले प्रोजेक्टों से भी अवगत कराया। इन्हें हेरिटेज का लुक दिया जाएगा। उन्होंने निकट भविष्य में नए कालेजों के शुरू होने की भी उम्मीद जताई। इस दौरान रजिस्ट्रार डा. पंकज शुक्ला, सहायक रजिस्ट्रार डा. ब्रजेश यादव और डारेक्टर प्रचार डा. सर्वजीत यादव भी मौजूद रहे।