{"_id":"57cdb55d4f1c1bbe303183b4","slug":"procession-of-villagers-to-collectrate","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर सड़कों से आजिज ग्रामीणों ने घेरी कलक्ट्रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर सड़कों से आजिज ग्रामीणों ने घेरी कलक्ट्रेट
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 06 Sep 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
जुलूस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहात क्षेत्र में जर्जर संपर्क मार्गों से परेशान लोगों ने सोमवार को शहर में सड़कों पर रोष का इजहार किया। मुख रूप से ओल क्षेत्र के ग्रामीण बड़ी संख्या में शहर पहुंचे और कलक्ट्रेट को घेर लिया। यहां चल रही एक बैठक को भी रुकवा दिया। कुछ समय तक किसी को बाहर नहीं निकलने दिया। बवाल बढ़ने पर पहुंचे डीएम कार्यालय से बाहर आए और समस्याओं के समाधान का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया।
ओल क्षेत्र में नगला अंबुआ, नगला मेरठिया, किरारई, नगला जीवना, धर्मपुर, शहजादपुर और बिरोना समेत कई पंचायतों में सड़कों की बदहाली को लेकर दस से ज्यादा गांवों के लोग सोमवार को ट्रैक्टर-ट्राली में बैठकर जिला मुख्यालय पर पहुंच गए। यहां टैंक चौराहा से पैदल मार्च करते हुए कलक्ट्रेट की ओर बढ़े लोगों से ट्रैफिक व्यवस्था ठप हो गई। कलक्ट्रेट गेट पर पुलिसकर्मियों ने रोकने की कोशिश की तो ग्रामीण उनसे भिड़ गए। रोष देखकर आखिर पुलिसकर्मी किनारे हो गए।
भीड़ डीएम आफिस तक पहुंच गई और आफिस को घेर लिया। उस वक्त जिलाधिकारी नितिन बंसल अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रहे थे। किसानों ने यहां जमकर नारेबाजी की। डीएम आफिस से किसी को बाहर नहीं निकलने दिया। अफसरों पर कई आरोप लगाए। हंगामा बढ़ा तो डीएम नितिन बंसल आफिस से बाहर आए और प्रदर्शनकारियों की बात सुनी।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि जाजमपट्टी-ओल-बरारी मार्ग की हालत बेहद खराब है। कोई सुनने को तैयार नहीं है। डीएम ने आश्वासन दिया कि वो प्रस्ताव को भेजकर शासन से धनराशि जारी कराने का प्रयास करेंगे। प्रदर्शन के दौरान रमेशचंद्र शर्मा, पवन मुदगल, तुलसी दीक्षित, विनोद शर्मा, निरंजन सिंह, अनौखे लाल, भानू भारद्वाज, दीपक शर्मा, वीरेंद्र प्रधान, नरेंद्र शर्मा, उदयवीर सिंह, गौरव गौड़ आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
जलभराव से फसल बर्बाद
जिला पंचायत वार्ड 20 के गांव सबला, रतू, शेरा, गुलाल, बेरू, देविया आदि और गोवर्धन क्षेत्र में जलभराव से फसल बर्बाद हो चुकी है। गांव मल्हू, भुंडान, जोगीपुरा, मुख्यटान, बोरपा, नगला छिंगा, अहमल, नगला शीश राम, नौविसा आदि गांवों के लोगों ने डीएम को ज्ञापन दिया। जिला पंचायत सदस्य चंद्रवती, पूनम चौधरी, चौधरी हेमराज ने नेतृत्व किया।
विधायक ने रखीं जनसमस्याएं
सोमवार को बलदेव क्षेत्र के विधायक पूरन प्रकाश ने डीएम के समझ विभिन्न समस्याएं रखीं। कई सड़कों की जर्जर स्थिति से अवगत कराते हुए उनकी तत्काल मरम्मत की आवश्यकता जताई। जलभराव से किसानों की फसल बर्बाद होने की समस्या के बारे में भी बताया। रालोद जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह भरंगर, सुरेश भगत, श्यौंदान सिंह, प्रेमपाल सिंह आदि मौजूद रहे।